मुझे खुद को और बेहतर करना होगा - मेगनस कार्लसन
05/08/2020 -"यह बेशक परिणाम शानदार है, लेकिन हमेशा काम करने के लिए चीजें होती हैं और अब जो ग्रांड फाइनल आ रहा है वहाँ मुझे और कठिन प्रतिद्वंदीयों का सामना करना होगा इसलिए मुझे भी और सुधार करने की जरूरत है" यह कहा लिजेंड्स ऑफ चैस टूर्नामेंट जीतने के बाद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें । जब पूरी दुनिया उनकी वाहवाही कर रही है तब भी अपने खेल को और सुधारने की सोच रखना ही उन्हे शतरंज का बादशाह बनाती है । मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग को आयोजित कर मेगनस नें वैसे ही शतरंज खेल को कोविड 19 के इस दौर मे एक नयी ऊँचाइयाँ दी है और अपने खेल से सभी को रोमांचित भी किया है और अब वह इसी टूर का सुपर फाइनल खेलने के लिए तैयार है जहां उनके सामने प्ले ऑफ मे होंगे चीन के डिंग लीरेन जबकि अमेरिका के हिकारु नाकामुरा रूस के डेनियल डुबोव से खेलेंगे पढे यह लेख ।