शतरंज ओलंपियाड में भारत की चौंथी जीत, स्पेन और मंगोलिया को 3-1 से हराया, आज नीदरलैंड और पोलैंड से टक्कर
20/09/2026 - 46वें फीडे शतरंज ओलंपियाड के चौथे राउंड में 19 सितंबर को भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार जीत की रफ्तार बरकरार रखी। वहीं महिला टीम ने भी मंगोलिया को हराकर अपनी जीत की लय जारी रखी।दोनों टीम के लिए यह चौंथी जीत रही । पुरुष टीम में गुकेश की लगातार दूसरी और अर्जुन की पहली जीत से टीम को और मजबूती मिली तो महिला वर्ग में तीसरे बोर्ड पर दिव्या और चौंथे बोर्ड पर सविता श्री की जीत नें समाँ बांध दिया.