सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में बालिका शतंरज खिलाड़ियों का परचम
20/07/2020 -भारतीय शतरंज जगत की चार बालिका खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर धूम मचाते हुए अपने पढ़ाई के रणक्षेण भी अपना परचम लहराया है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इन चारों धुरधंर बालिक खिलाड़ियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित कर शतरंज प्रेमियों को गौरवान्वित किया है। 2 महिला ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर चुकी महिला इंटरनेशनल मास्टर दिल्ली की वंतिका अग्रवाल ने 95 प्रतिशत अंक, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की संस्कृति गोयल ने 94.8 प्रतिशत अंक,जम्मू कश्मीर की मीनल गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक और नागपुर की चेस क्वीन मृदुल देहांकर 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर अपना डंका बजा दिया है। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट