ऑनलाइन ओलंपियाड D1- भारत की चमकदार शुरुआत
21/08/2020 -विश्व फीडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में भारतीय शतरंज टीम नें अपने शानदार प्रदर्शन से पहले दिन के खेल के बाद एकल बढ़त हासिल कर ली है और फिलहाल चीन और जर्मनी के साथ भारत अंतिम 8 में पहुँचने के अभियान की मजबूत शुरुआत कर चुका है । आज खेल की अच्छी बात यह भी रही की भारतीय टीम के हर खिलाड़ी नें मुक़ाबला खेला और खेले गए कुल 18 मैच में भारत नें 15 जीते 1 हारा और दो ड्रॉ खेले । हालांकि अपेक्षाकृत कमजोर टीमों पर भारत की यह जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी पर सर्वाधिक अंक जुटाना भारत की बड़ी उपलब्धि रही । भारत नें आज ज़िम्बाब्वे को 6-0 , वियतनाम को 4-2 और उज्बेकिस्तान को 5.5-0.5 से मात दी पढे यह लेख ।