नेशनल टीम 2020 :एयरपोर्ट अथॉरिटी टॉप पर, पट्रोलियम स्पोर्ट्स तीसरे स्थान पर खिसकी
08/02/2020 -अखिल भारतीय शतरंज संघ की देखरेख में गुजराज स्टेट चेस एसोसिएशन के आयोजन में 40वीं नेशनल टीम चेस चैम्पियनशिप और 18वीं नेशनल टीम वुमेन चेस चैम्पियनशिप का आयोजन गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के गुजरात स्टेट कॉपेरेटिव बैंक के शानदार हाल में 7 फरवरी से हो रहा हैं। 13 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन ओपन और महिला वर्ग में अपने बेहतरीन खेल से एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं एयर इंडिया की टीम दोनों ही वर्गां में दूसरे और प्रतियोगिता की टॉप सीटेड और दिग्गज ग्रांडमास्टरों से सजी पट्रोलियम स्पोर्ट्स की टीम तीसरे स्थान पर चल रही है। ओपन वर्ग में जहां 9 चक्र वहीं महिला वर्ग में 7 चक्रों में प्रतियोगिता सम्पन्न होगी।खैर सबसे बड़ी खबर तीसरे राउंड में हाथ में घड़ी पहनने की वजह से अधिबन भास्करन की हार रही । पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट, तस्वीरे - गोपाकुमार