chessbase india logo

पावेल पोंक्रातोव ने जीता 12वीं चेन्नई ओपेन ग्रांडमास्टर 2020 का खिताब

by Nitesh Srivastava - 27/01/2020

तमिलनाडु स्टेट शतंरज संघ के तत्वावधान में होटल नोवोटेल में 18 जनवरी से आयोजित 12वीं चेन्नई ओपेन इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर चेस टूर्नामेण्ट का सफल समापन 25 जनवरी को हुआ। 10 चक्रों के मैच में 8 खिलाड़ियों ने 8 अंक बनाकर चैम्पियनशिप के लिए अपने दावेदारी पेश की। लेकिन बेहतर टाईब्रेक स्कोर के आधार पर टूर्नामेण्ट के टॉप सीटेड रुस के ग्रांडमास्टर पावेल पांक्रोतोव ने अपराजित रहते हुए चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया। चैम्पियन बनने पर उन्हें डॉ एम महालिंगम ट्रॉफी के साथ 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। टूर्नामेण्ट में उपवितेजा पेरु के जोस एडुआर्डो माटिनेज और तीसरे स्थान पर रुस के सर्गेई यूडिन रहे। वहीं भारतीय ग्रांडमास्टर विष्णु प्रसन्ना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 अंक बनाकर संयुक्त रूप से पहले और अंकतालिका में आठवें स्थान पर रहे। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

खिताबी जंग में आठ खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त, विष्णु प्रसन्ना भी शामिल 

टॉप सीटेड पावेल पोंक्रातोव शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाते रहे। अपराजित प्रदर्शन के साथ कोई भी खिलाड़ी उन्हें टॉप बोर्ड से नहीं हटा सका। 

12वीं चेन्नई ओपेन ग्रांडमास्टर के खिताबी जंग में 10 राउण्ड के बाद आठ खिलाड़ियों ने 8 अंक बनाकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहते हुए टूर्नामेण्ट का रोमांच बढ़ा दिया जिसमें एकमात्र भारतीय ग्रांडमास्टर विष्णु प्रसन्ना भी शामिल रहे। टाईब्रेक के आधार पर टूर्नामेण्ट के टॉप सीटेड ग्रांडमास्टर पॉवेल पांक्रोतोव, दूसरे सीटेट जोस एडुआर्डाे मार्टिनेज, सर्गेई युडिन, लास एलेक्जेंड्रोव, इवान रोजम, स्टानिस्लाव बोगदानोविक, स्टुपिल किरिल और विष्णु प्रसन्ना टाईब्रेक स्कोर के आधार पर पहले से लेकर आठवें स्थान पर रहे। टूर्नामेण्ट में 21 देशों के कुल 284 खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। जिसमें 29 ग्रांडमास्टर 23 आईएम सहित 65 टाईटल होल्डर खिलाड़ी शामिल रहे। टूर्नामेण्ट में सबसे बड़ा 247 का भारतीय दल रहा।

आखिरी राउण्ड ड्रा कराकर पावेल पांक्रातोव विजेता बने उन्हें ट्राफी के साथ 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

टॉप सीटेड और टूर्नामेण्ट के चैम्पियन बने रुस के ग्रांडमास्टर पावेल पोंक्रातोव (2622) ने अपने 10 चक्रों के मैच में नाबाद रहते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की वहीं 4 मैच ड्रा रहे। आखिरी राउण्ड में पावेल ने चैम्पियन बनने के लिए जरूरी एक ड्रा मैच हमवतन खिलाड़ी ग्रांडमास्टर इवान रोजूम के साथ इंग्लिश ओपनिंग से खेलते हुए करा लिया।

टूर्नामेण्ट में पावेल पोंक्रातोव अपराजित रहे।

 

दूसरे सीटेड खिलाड़ी जोस एडुआर्डो माटिनेज ने आखिरी राउण्ड में ग्रांडमास्टर वेंकटेश एमआर पर शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेण्ट के उपविजेता बने। दोनों खिलाड़ियों के बीच बिशप ओपनिंग पर खेला गया मैच 48 चालों पर जाकर समाप्त हुआ। जोस एडुआर्डो को 2 लाख रुपये की धनराशि मिली।



12वीं सीटेड रुस के ग्रांडमास्टर सर्गेई यूडिन ने आखिरी राउण्ड में भारतीय खिलाड़ी आईएम मुथैया अल (2367) को सफेद मोहरों से खेलते हुए सिसिलियन रोसोलीमो वैरिएशन से पराजित कर दिया। हालांकि उन्हें जीत 75 चालों बाद मिल सकी। यूडिन को टूर्नामेण्ट में तीसरा स्थान मिला और उन्हें 1 लाख 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। 

 

18वीं सीटेड भारतीय ग्रांडमास्टर विष्णु प्रसन्ना (2475) ने टूर्नामेण्ट में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से पहला और अंकतालिका में आठवां स्थान हालिस किया। आखिरी राउण्ड में उन्होंने रूस के ग्रांडमास्टर गोगानोव अलेक्सी को 95 चालों की मैराथन खेल में पराजित किया। उन्हें 40 हजार रुपये की धनराशि मिली।

 

Final Ranking after 10 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgBdldPts. TB1  TB2  TB3  TB4 
11GMPonkratov PavelRUS26228,00,065,070,554,75
22GMMartinez Alcantara Jose EduardoPER26068,00,062,067,552,75
312GMYudin SergeiRUS25088,00,062,067,052,25
44GMAleksandrov AleksejBLR25928,00,060,566,051,50
57GMRozum IvanRUS25738,00,060,065,050,75
68GMBogdanovich StanislavUKR25628,00,059,563,549,00
713GMStupak KirillBLR25068,00,058,563,548,75
818GMVishnu Prasanna. VIND24748,00,057,061,544,75
911GMVisakh N RIND25187,50,063,568,548,75
1060FMJubin JimmyIND21937,50,062,066,048,25
1152FMRohith Krishna SIND22897,50,059,563,045,50
1224IMMitrabha GuhaIND24487,50,058,062,545,50
1310GMFedorov AlexeiBLR25627,50,057,062,045,75
1421GMNeverov ValeriyUKR24607,50,057,062,045,25
1532GMKarthikeyan P.IND24167,50,056,060,543,50
165GMGoganov AlekseyRUS25837,00,062,567,544,50
1738IMMuthaiah AlIND23677,00,059,564,542,50
186GMMchedlishvili MikheilGEO25787,00,059,064,042,25
1930IMKhusenkhojaev MuhammadTJK24207,00,058,563,041,50
2020IMTaher Yoseph TheolifusINA24627,00,058,063,042,50
2123GMLugovskoy MaximRUS24537,00,056,561,039,00
2233GMSundararajan KidambiIND24147,00,056,060,540,50
2342IMSidhant MohapatraIND23467,00,056,060,539,25
2414GMVenkatesh M.R.IND25017,00,055,559,039,50
2516GMVasquez Schroeder RodrigoCHI24877,00,054,559,540,00
2628GMHesham AbdelrahmanEGY24297,00,054,058,539,00
2756GMZiatdinov RasetUSA22037,00,053,558,039,00
2819IMVignesh N RIND24727,00,053,057,538,00
2915GMRios Cristhian CamiloCOL24987,00,053,057,538,00
3073FMRamakrishna J.IND20687,00,051,055,034,50
3127GMRahman ZiaurBAN24347,00,050,555,033,50
3235GMCzebe AttilaHUN23927,00,049,554,037,00
3343Harshavardhan G BIND23436,50,064,567,541,25
3455Pranav VIND22656,50,062,564,539,25
3549IMSaravana Krishnan P.IND23136,50,059,063,537,25
3625IMHarikrishnan.A.RaIND24446,50,058,563,039,25
3729IMDas SayantanIND24246,50,058,563,037,50
3850FMSrihari L RIND23026,50,058,562,537,50
3931IMViani Antonio DcunhaIND24176,50,058,063,038,50
4048FMPranesh MIND23176,50,058,062,537,25
4164IMDeshmukh AnupIND21636,50,058,062,039,00
4265AGMLakshmi Narayanan M VIND21626,50,058,060,534,75
4337IMEraschenkov DenisRUS23706,50,056,561,037,50
4426GMNeelotpal DasIND24366,50,056,561,035,75
4540IMRavichandran SiddharthIND23586,50,055,560,536,75
4639IMAmeir MohebEGY23636,50,055,559,535,00
4736GMManik MikulasSVK23786,50,055,060,536,00
4845IMRathnakaran K.IND23296,50,055,059,536,75
4947IMSaravanan V.IND23256,50,055,059,532,25
50104Ilamparthi A RIND18806,50,055,057,534,25
519GMDavid AlbertoITA25626,50,053,558,036,50
523GMPantsulaia LevanGEO25986,50,052,556,534,25
5370Anadkat KartavyaIND20826,50,052,056,531,75
5458WGMMeenakshi SubbaramanIND21976,50,050,554,032,50
5522GMSaptarshi RoyIND24606,50,049,053,035,00