प्राग मास्टर्स 2020 R6: विदित की एकल बढ़त बरकरार ,आज हरिकृष्णा से होगा मुक़ाबला
19/02/2020 -भारत के नंबर 2 खिलाड़ी विदित गुजराती नें प्राग मास्टर्स शतरंज के छठे राउंड के बाद भी अपनी एक अंक की बढ़त बरकरार रखी है । छठे राउंड मे उन्होने अपने बेहतरीन डिफेंस के परिचय देते हुए 2019 के विजेता रूस के निकिता वितुगोव से काले मोहरो से लगातार अपना तीसरा ड्रॉ खेला । प्रतियोगिता मे अब तक उन्होने सफ़ेद मोहरो से तीन लगातार जीत भी दर्ज की है । खैर आज के इस मुक़ाबले के परिणाम से विदित को दशमलव के कुछ अंको के फायदा हुआ और वह लाइव विश्व रैंकिंग मे अमेरिकन दिग्गज हिकारु नाकामुरा को पीछे छोड़ते हुए विश्व मे 18वे स्थान पर पहुँच गए है । सातवे राउंड में विदित के सामने होंगे पेंटाला हरिकृष्णा और इस मुक़ाबले पर सबकी नजरे लगी होंगी । चूकीं अब सिर्फ तीन राउंड और खेले जाने है विदित का खिताब पर पडला बेहद मजबूत नजर आ रहा है । पढे यह लेख