सुनील नारायणन नें जीता बुद्धिबल क्रीडा ट्रस्ट ऑनलाइन ब्लिट्ज़ शतरंज का खिताब
17/04/2020 -बुद्धिबल क्रीडा ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित चेसबेस इंडिया ऑनलाइन ब्लिट्ज स्पर्धा का खिताब ग्रांड मास्टर सुनील नारायणन ने अपने नाम कर लिया, उन्होंने कुल 9 राउंड में से 8.5 अंक बनाते हुए यह खिताब हासिल किया । इस दौरान अविजित रहते हुए उन्होने 8 जीत दर्ज की और एक मुक़ाबला ड्रॉ खेला। पुरुष्कार स्वरूप उन्होने 10000 रुपेय भी अपने नाम किए । पिछले माह उन्होंने अपना पहला चेसबेस इंडिया ऑनलाइन टूर्नामेंट मार्च मास्टर्स भी जीता था। उनके ठीक 1 अंक पीछे भारत के ग्रांडमास्टर दीप्तयान घोष और पेरु के एडुयार्डो मार्टिनेज रहे और क्रमशः 5000 ओर 3000 रुपेय के पुरुष्कार अपने नाम किए ।