लॉकडाऊन ट्रेनिंग :12वां दिन :प्यादो का ब्रेकथ्रू
05/04/2020 -कोरोना के मुश्किल समय के बीच आज लॉकडाउन शतरंज ट्रेनिंग का लगातार आज 12वां दिन था और आज हमने बात की पासर प्यादे की खास स्थिति के बारे मे जब बराबर प्यादे होते हुए भी कोई एक जो पहल कर सके जीत दर्ज कर सकता है । यह एक ऐसी स्थिति जिसका अध्ययन हर शतरंज खिलाड़ी को एक बार करना ही होता है । अब तक बहुत सारे लोगो के ईमेल हमें मिल रहे है और हमें खुशी है की आप हमारे प्रयास को सराह रहे है । खैर दोस्तो आप चेसबेस इंडिया के कोरोना पीड़ितों के लिए राशि एकत्रित करने में सहयोग करने के लिए अब चेसबेस इंडिया ब्लिट्ज़ मे भी भाग ले सकते है । पढे यह लेख