कार्लसन आमंत्रण :R6:D2:1 राउंड पहले ही तय हुए टॉप 4
30/04/2020 -मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग मे अब जल्द ही प्ले ऑफ के मुक़ाबले खेले जाएंगे । 12 दिनो से चल रहे इस ऑनलाइन लीग नें अभूतपूर्व सफलता हासिल की है । प्रतियोगिता मे अभी भी एक राउंड खेला जाना बाकी है लेकिन उम्मीद के अनुसार सबसे आगे चल रहे चारो खिलाड़ी विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ,हिकारु नाकामुरा ,डिंग लीरेन और फबियानों करूआना अब सेमीफ़ाइनल पहुँच चुके है हालांकि प्लेऑफ के लाइनउप के लिए अभी दो दिन का इंतजार और करना होगा जब राउंड 7 पूरा हो जाएगा तभी इस बारे मे जानकारी मिलेगी । पढे यह लेख