लिंडोरस एबी फाइनल D1 : नाकामुरा नें बनाई बढ़त
02/06/2020 -मेगनस कार्लसन चेस टूर का हिस्सा 1 लाख 50 हजार अमेरिकन डॉलर पुरुष्कार राशि वाले लिंडोरस एबी ऑनलाइन इंटरनेशनल रैपिड चैलेंज के फ़ाइनल मुक़ाबले आरंभ हो गए है और टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार इन्हे भी बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेला जा रहा है । कल रात हुए पहले राउंड में चार रैपिड मुक़ाबले खेले गए जिसमें नाकामुरा नें 2.5-1.5 से डेनियल डुबोव को मात देते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर फाइनल मुक़ाबले का सीधा प्रसारण हिन्दी विश्लेषण के साथ किया गया जिसमें इंटरनेशनल मास्टर नुबैरशाह और फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन की जुगलबंदी से दर्शको नें खेल का आनंद लिया । आज भी आप इस लाइव विश्लेषण से राता को 8 बजे जुड़ सकते है । पढे यह लेख