चेसबेस इंडिया एमपी मास्टर्स - प्रखर बजाज बने विजेता
18/06/2020 -पिछले रविवार मतलब 14 जून को प्लेचेस डॉट कॉम पर एक खास मुक़ाबला खेला गया । राइट मूव चेस क्लब द्वारा चुने गए मध्य प्रदेश के 13 खिलाड़ियों के बीच मध्य प्रदेश राज्य संघ के सहयोग से राउंड रॉबिन आधार पर यह मुक़ाबला खेला गया । 3+2 मिनट के फॉर्मेट मे हुए इस मुक़ाबले मे खास था सभी खिलाड़ियों का कैमरा चालू करके खेलना और इस दौरान दो निर्णायक पूरे समय मुक़ाबले के साथ साथ उनके कैमरे की स्थिति पर भी ध्यान रखे हुए थे । प्रखर बजाज नें 12 मुकाबलों मे सबसे ज्यादा 9 अंक बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि मध्य प्रदेश के रहने वाले निकलेश जैन दूसरे तो ओजस्व सिंह तीसरे स्थान पर रहे । चेसबेस इंडिया का यह प्रयोग काफी सफल रहा और अगर आप ऐसा ही टूर्नामेंट अपने राज्य मे या अपनी अकादमी मे करना चाहे तो चेसबेस इंडिया से संपर्क कर सकते है । पढे यह लेख