चेसएबल मास्टर्स फाइनल - कार्लसन ही बने सरताज
04/07/2020 -मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग के तीसरे पड़ाव चेसएबल मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब एक बार फिर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अनीश गिरि को बेस्ट ऑफ थ्री के फ़ाइनल मे 2-0 से पराजित करते हुए अपने नाम कर लिया । पहले दिन मेगनस नें 3.5-1.5 से तो दूसरे दिन 2.5-1.5 से जीत दर्ज करते हुए दोनों दिन अपने नाम किए । हालांकि इस दौरान रोमांच अपने चरम पर रहा और कई मौको पर अनीश अच्छी स्थिति मे होने के बाद भी उसे भुनाने मे कामयाब नहीं हो सके । अब से कुछ देर पहले ही हुए अंतिम मुक़ाबले मे जीत के करीब नजर आ रहे अनीश अंतिम मौके पर अपना घोडा मुफ्त मे दे बैठे और जीती बाजी जो उन्हे टाईब्रेक मे ले जाती सिर्फ ड्रॉ कर सके । खैर इस जीत से एक बार फिर कार्लसन नें अपनी बादशाहत का जादू कायम रखा है पढे यह लेख ...