नेशनल ब्लाइंड -R6- किशन गांगुली की पाँचवी जीत
07/02/2018 -जज्बे ,समर्पण , जुझारूपन और कभी हार ना मनाने के जज्बे के बीच जैसे नेशनल ब्लाइंड शतरंज प्रतियोगिता नें एक नई ऊंचाइयों को जा छुआ है । भारतीय शतरंज प्रमियों और मीडिया से मिल रहे प्यार और सहयोग से अभिभूत यह खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश में लगे हुए है । छह राउंड के बाद 5 बार के विजेता किशन गांगुली 5.5 अंको के साथ अपने 5 वे खिताब की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहे है । उनके पीछे तीन खिलाड़ी आर्यन ,अश्विन और प्राचुर्य 4.5 अंक लेकर उनसे एक अंक पीछे चल रहे है । इन सबके बीच चेसबेस इंडिया की प्रायोजक के अभाव में शतरंज जगत से सहायता देने की मुहिम को हर तरफ से समर्थन मिला है और एक प्रकार से आयोजन ना सिर्फ संभव हो सका पर एक नए स्तर पर जा पहुंचा है । आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद !