वियतनाम के डुक हुआ नें जीता भोपाल इंटरनेशनल
30/12/2017 -भारतीय शीतकालीन ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के पहले पड़ाव भोपाल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का खिताब वियतनाम के डुक हुआ के नाम रहा उन्होने अंतिम राउंड में शुरुआत से शानदार खेल रहे रूस के रोजुम इवान को शानदार खेल में पराजित करते हुए 2 लाख की इनामी राशि और शानदार चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया । भारतीय खिलाड़ियों में शैलेश द्रविड़ पांचवे तो नन्हें 11 वर्षीय डी गुकेश छठे स्थान पर रहे । राहुल संगमा भी टॉप 10 में आखिरी दसवे स्थान पर रहे । मध्य प्रदेश के खेल संचालक और मध्य प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल नें खिलाड़ियों को पुरुष्कार वितरित किए । इसके अलावा अपने शानदार इंतज़ामों के कारण देश विदेश के खिलाड़ियों नें मध्य प्रदेश में हुए इस पहले ग्रांड मास्टर मैच की खूब तारीफ की । पढे यह लेख