पंजाब शतरंज को नई ऊँचाइयाँ दे रहे अभिजय चोपड़ा
11/05/2018 -पंजाब शतरंज को बढ़ावा देते और नशे को समाप्त करने के उद्देश्य से शतरंज को माध्यम बनाकर सामने लाने वाले पंजाब केसरी समूह के युवा डायरेक्टर अभिजय चोपड़ा को अब पंजाब शतरंज संघ नें उनके खेल को नयी ऊँचाइयाँ देने के प्रयासो के लिए संरक्षक सदस्य घोषित करते हुए सम्मानित किया है । आपको बता दे की उनके निर्देशन में पंजाब केसरी हर माह बच्चो से लेकर बड़ो तक के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करता है जहां उन्हे हर तरह की निः शुल्क सुविधा तो दी ही जाती है साथ ही साथ प्रतियोगिता का कोई शुल्क नहीं होता पुरुष्कार स्वरूप खिलाड़ियों को उनके खेल के विकास के लिए कभी सॉफ्टवेयर तो कभी किताबे तो कभी ट्रेनिंग चेसबेस अकाउंट दिये जाते है । आइये जानते है क्या हो रहा है पंजाब शतरंज में और अभिजय की सोच क्या पंजाब शतरंज के साथ साथ भारतीय शतरंज के लिए भी एक नया आयाम है ।