ग्रेंके क्लासिक - आनंद की धीमी शुरुआत
04/04/2018 -ग्रेंके चैस क्लासिक भारत के विश्वनाथन आनंद के लिए पहले चरण के तीन राउंड आयानंददायक तो नहीं रहे है पहले मैच में चीन की पूर्व महिला विश्व चैम्पियन से उन्हे ड्रॉ खेलना पड़ा तो दूसरे राउंड मे उन्हे फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा और तीसरे राउंड मे अरोनियन के साथ उन्होने शांतिपूर्वक ड्रॉ खेला । शुरुआत के तीनों राउंड मे आनंद वैसे कोई खराब लय मे नजर नहीं आए जहां पहले मैच में उन्होने अपनी कुछ शानदार चालों से खेल में रोमांच फूका तो दूसरे मैच में उन्होने शुरुआत से आक्रामक खेलने की कोशिश की । अब देखना होगा की अगले चरण के तीन राउंड में जब वह करूआना से भी भिड़ेंगे तो उनका कैसा प्रदर्शन रहता है ! खैर अब तक मेक्सिम लाग्रेव और निकिता वितुगोव नें अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है ।