लोसेन महिला ग्रां प्री R4:हरिका ने दगनिडजे को हराया , बढ़त बरकरार
06/03/2020 -कहते है जब आप का अच्छा समय आता है तो ना सिर्फ आप अपने पूरे लय में होते है बल्कि किस्मत भी आपका साथ देने लगती है, ऐसा ही कुछ हुआ लोसेन स्विट्जरलैंड में चल रही फीडे महिला ग्रां प्री में जहां भारत की हरिका द्रोणावल्ली जिन्होने एक दिन पहले ही विश्व चैम्पियन जू वेंजून को पराजित किया था,चौंथे राउंड में लगभग बराबरी का मैच जॉर्जिया की नाना दगनिडजे से जीत गयी । नाना नें वीं चाल में इतनी बड़ी भूल कर दी की मैच अगली ही चाल में खत्म हो गया । इस जीत के साथ हरिका रूस की अलेक्ज़ेंड्रा गोरयाचकिना के साथ 3 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रही है । अब तक चार राउंड में हुए 24 मुकाबलों में सिर्फ 8 मैच का परिणाम निकला है जबकि 16 मुक़ाबले ड्रॉ रहे है । पढे यह लेख