कोरोना वायरस - घर पर रहे और खेले शतरंज
21/03/2020 -भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे है और ऐसे में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नें 22 मार्च को पूरे देश में "जनता कर्फ़्यू " की अपील की है । लोगो से जहां तक संभव हो अपने घरो में ही रहने को कहा जा रहा है ,सिर्फ बहुत जरूरत के वक्त ही लोग अपने घर से बाहर निकल रहे है । ऐसे में जब बच्चे उनके अभिभावक और घर के बुजुर्ग घरो में कैद होकर रहे गए है आपके पास अपने मानसिक तनाव को कम रखने का एक जरिया शतरंज का खेल हो सकता है । आप अपने परिवार में शामिल कई लोगो को यह खेल सिखा सकते है और अगर कोई पहले से खेलना जानता है तो आप मुक़ाबले भी खेल सकते है । शतरंज का खेल आप सभी को तनाव से दूर रहने में वाकई काफी मददगार साबित हो सकता है तो आइये घरों में सुरक्षित रहे और खेले शतरंज की बाजी । पढे यह लेख