क्या आनंद जीत से करेंगे सिंकिफील्ड कप का समापन ?
28/08/2019 -सिंकिफील्ड का अंतिम पड़ाव आ पहुंचा है और दसवें राउंड के परिणामों नें प्रतियोगिता की तस्वीर काफी बदल दी है । कौन विजेता बनेगा इस सूची मे मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का नाम भी अचानक शामिल हो गया है उन्होने आखिरकार लगातार 9 ड्रॉ के बाद अपनी पहली जीत का स्वाद चखा और अंतिम राउंड मे अब उनके सामने होंगे मेक्सिम लाग्रेव जो की सफ़ेद मोहरो से उन्हे चुनौती पेश करेंगे जिन्होने पिछले ही राउंड में सयुंक्त बढ़त पर चल रहे रूस के इयान नेपोंनियची को मात दी है । खैर इन सब परिणामों के बीच भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें काले मोहरो से एक रोचक मुक़ाबला रूस के सेरगी कार्याकिन से ड्रॉ खेलते हुए अपना सयुंक्त दूसरा स्थान बनाए रखा है और अंतिम राउंड में जब वह सफ़ेद मोहरो से नाकामुरा के खिलाफ खेलेंगे तो उनके प्रशंसक उनसे जीत की उम्मीद लगाए हुए है । पढे यह लेख