chessbase india logo

आकाश व विदुला बने अंडर 9 नेशनल चैम्पियन

by Nitesh srivastava - 25/08/2019

अखिल भारतीय शतरंज संघ की देखरेख में गुजरात स्टेट चेस एसोसिएशन के आयोजन में अहमदाबाद में 3 अगस्त से 11 अगस्त तक 33वीं राष्ट्रीय अण्डर-9 ओपेन व बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में अण्डर-9 ओपेन वर्ग का खिताब अपने अपराजित प्रदर्शन से तमिलनाडु के आकाश जी ने 11 मैचों में 9.5 अंक अर्जित कर अपने नाम कर लिया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ियों को मिला। तीनों ने ही 9 अंक बनाए। लेकिन टाइब्रेक के आधार पर चैम्पियन के खिताब पर सभी रेटेड खिलाड़ियों को धरासायी कर तमिलनाडु की अनरेटड खिलाड़ी विदुला अंबुसेल्वन ने 9 अंक अर्जित कर कब्जा जमा लिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गुजरात स्टेट चेस एसोसिएशन के तत्तवाधान में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय अण्डर-9 शतंरज प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग में 30 राज्यों के कुल 263 नन्हें खिलाड़ियों के प्रतिभाग किया वहीं बालिका वर्ग में 28 राज्यों की 163 खिलाड़ियों ने शामिल का कर पूरी प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिया। ओपेन और बालिका वर्ग में सबसे बड़ी टीम गुजरात राज्य उतारी। जहां से क्रमशः 47 और 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि दो लाख रुपये थी। जिन्हें ओपेन व बालिका वर्ग के 20-20 स्थान के खिलाड़ियों में वितरीत किया गया।

आकाश जी- नाबाद प्रदर्शन, बड़ी उपलब्धि

33वीं राष्ट्रीय अण्डर-9 ओपेन शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पूरी प्रतियोगिता में नाबाद रहते हुए चौथी सीटेड तमिलनाडु के आकाश जी (1587) ने 11 चक्रों के मैच में 9.5 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया। आकाश की यह शतरंज कैरियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

प्रतियोगिता में अपने मोहरों के शानदार तालमेल से आकाश ने अपनी प्रदर्शन रेटिंग को 1701 तक पहुंचा दिया। आकाश ने 8 खिलाड़ियों पर जीत दर्ज तो वहीं 3 खिलाड़ियों ने उन्होंने ड्रा खेला। आकाश ने अपनी लाइव रेटिंग में भी 71 अकों की बढ़त हासिल कर ली। आकाश को आयोजकों की तरफ से शानदार ट्रॉफी के साथ 26 हजार रुपये की कैश प्राइज भी मिली।

टाइब्रेक के आधार पर उपविजेता का खिताब तीसरी सीटेड तेलंगाना के एडीरेड्डी अर्जुन(1624) को मिला। अर्जुन ने 9 अंक बनाए और अपनी रेटिंग में भी 26 अंक जोड़े।

तीसरा स्थान आठवीं सीटेड तेलंगाना के ही ए सुहास (1468) को मिला। सुहान ने अपने बेहरीन प्रदर्शन से 9 अंक बनाते हुए अपनी लाइव रेटिंग के लिए 72 अंक अर्जित किए।

विदुला अंबुसेल्वन- खिताब के साथ रेटेड बनने की उपलब्धि

33वीं राष्ट्रीय अण्डर-9 शतरंज प्रतियोगिता में 9 अंक बनाकर तीन खिलाड़ी संयुक्त रूप से अपने स्थान पर रहीं। लेकिन टाइब्रेक के आधार पर बालिका वर्ग का खिताब सभी को अपने खेल क्षमता से अचंभित कर सात रेटेड खिलाड़ियों को शतरंज की बिसात पर चारों खाने चीत्त कर 162 सीटेड तमिलनाडु की पूर्व अण्डर-07 स्टेट चैम्पियन अनरेटड खिलाड़ी विदुला अंबुसेल्वन ने 11 मैचों में 9 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया।

विदुला ने शानदार खेल क्षमता का परिचय देते हुए अपनी परफार्मेस रेटिंग को 1384 रखते हुए रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। विदुला को आयोजकों की शुभकामनाओं के साथ खुबसूरत ट्रॉफी और 26 हजार रुपये की धनराशि भी मिली।

 

उपविजेता का खिताब 19वीं सीटेड आंधप्रदेश की देवकी नंदन (1107) ने जीता। देवकी ने 9 अंक बनाते हुए अपने प्रदर्शन रेटिंग को 1356 पर रखते हुए अपनी लाइव रेटिंग में 44 अंकों की बढ़त हासिल की।

प्रतियोगिता में तीसरा स्थान तीसरी सीटेड महाराष्ट्रा की श्रेया जी हिप्पारगी (1301) का मिला। श्रेया ने पूरी प्रतियोगिता में 8 जीत 2 ड्रा व एक मैच में हार मिली।

भव्य टूर्नामेंट हाल ! फोटो - गुजरात शतरंज संघ 

दोनों वर्गो के शीर्ष 3 खिलाड़ी एक साथ 

हर कार्यक्रम की शुरुआत ! द्वीप प्रज्वलन से करना भारत की संस्कृति का एहम हिस्सा है 

चेसबेस इंडिया टी शर्ट अब भारत के टूर्नामेंट  का एहम हिस्सा है 

प्रतियोगिता के सभी निर्णायकगण एक साथ !

अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था 

भारी वर्षा को देखते हुए गुजरात संघ नें अभिभावकों को बहुत बड़ी मात्रा में छाते उपलब्ध कराये 

विजेताओ की दी गयी शानदार ट्रॉफियाँ 
प्रतियोगिता में किए गए इंतज़ामों से हर कोई खुश नजर आए , दिल्ली के शतरंज कोच मिथलेश कुमार अपनी शिष्या के साथ 

बालक वर्ग शीर्ष 20 

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
14Aakash GIND1587TN9,50,080,085,0
23Adireddy ArjunIND1624TEL9,00,078,582,0
38Suhaas AIND1468TEL9,00,075,580,5
417Mrinmoy RajkhowaIND1366ASM9,00,073,077,0
52Lakshyesh Mohan GuptaIND1740MP8,50,077,580,5
61Sadbhav RautelaIND1778UTT8,50,074,079,5
77Vivaan Vijay SaraogiIND1480MAH8,50,072,576,0
810Chinmay KowshikIND1440KAR8,50,067,069,0
95Abhinav RajIND1498DEL8,00,075,581,0
1014Vaz EthanIND1398GOA8,00,073,579,5
1112AFMAshvath MittalIND1420DEL8,00,072,576,5
1227Ajay Santhosh ParvathareddyIND1302UP8,00,068,573,5
1330Haridev SIND1284TN8,00,066,570,5
1429Jaivardhan RajIND1287MAH8,00,065,570,0
1568Soumick BandopadhyayIND1159WB7,50,076,080,0
166Mitul K HIND1495KAR7,50,075,581,5
1747Raghav VIND1227TN7,50,073,075,5
1831Shreeyash KejriwalIND1275WB7,50,071,576,0
1934Goutham Krishna HIND1261KER7,50,069,573,5
2048Pratyush NayakIND1221ORI7,50,068,572,0

बालिका वर्ग शीर्ष 20 

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 Krtg+/-
1162Vidula AnbuselvanIND0TN9,00,076,582,0
219Devaki NandanaIND1107AP9,00,075,080,04044,8
33Shreya G HipparagiIND1301MAH9,00,071,576,5401,6
416Shresthi GuptaIND1119PUN9,00,071,075,540112,0
528Saara JainIND1056JHAR8,50,069,073,040109,2
68Saparya GhoshIND1183WB8,50,068,073,040-9,6
72WCMShriyana S MallyaIND1342KAR8,00,079,083,540-8,8
85Nuka LaasyaIND1225AP8,00,071,576,040-1,2
942Shanjula SenthilIND1004KAR8,00,068,071,540122,4
10140Shubhi GuptaIND0UP8,00,067,070,5
117ACMAsudani Ruhani RajIND1184GUJ7,50,077,083,040-33,6
121Arshiya DasIND1351TRI7,50,073,075,540-86,4
13157Vaishnavi S KIND0TN7,50,070,073,5
1414Gifty R SIND1129KER7,50,069,574,54018,4
1527Kolagatla Alana MeenakshiIND1061AP7,50,068,570,0405,2
1636Saanvi AgarwalIND1021UP7,50,067,071,04074,0
1715Shah HiyaIND1122MAH7,50,065,569,540-26,4
1829Pratyasha JenaIND1047ORI7,50,065,067,0400,0
1935Shriya PatilIND1022GOA7,50,063,566,5400,0
2022Shreya C ShahIND1091GUJ7,50,059,563,540-24,4

 

 


Contact Us