फीडे विश्व कप : निहाल - हरि नें लगाई जीत की हेट्रिक
13/09/2019 -कांति मनसिस्क मे एक बार फिर भारत का तिरंगा लहरा उठा और भारत के नन्हें सम्राट निहाल सरीन और शीर्ष खिलाड़ी और सबसे बड़ी उम्मीद पेंटाला हरिकृष्णा नें विश्व कप मे अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए जीत की हेट्रिक लगा दी है । सबसे पहले आज जीत दर्ज की निहाल सरीन नें जिन्होने अजरबैजान के एलताज सफारील को कुछ यूं पराजित किया जैसे कोई भी दिग्गज अनुभवी खिलाड़ी किसी नवीन खिलाड़ी को मात देता है । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें भी निहाल के मैच को "परफेक्ट गेम "करार दिया है । पेंटाला हरिकृष्णा नें भी रूस के कड़े प्रतिद्वंदी व्लादिमीर फेडोसीव को बेहतरीन मिडिल गेम में पराजित करते हुए तीसरे राउंड की ओर कदम बढ़ा दिये है । आज विदित गुजराती ओर अधिबन भास्करन के मैच ड्रॉ रहे तो कल माइकल एडम्स को पराजित करने वाले अरविंद चितांबरम को आज हार का सामना करना पड़ा । पढे यह लेख ।