चैंपियन विश्वनाथन आनंद :पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों !
05/08/2019 -पेरिस ग्रांड चेस टूर को सम्पन्न हुए कुछ दिन बीत चुके है पर आनंद की ब्लिट्ज़ के विजेता बनने की बात अब भी मेरे दिमाग में घूम रही है ,इस दौरान में सोच रहा था की आखिर वह क्या बात होगी जो आनंद को हमेशा प्रेरित करती होगी, आखिर कैसे आनंद अपनी उम्र से इतने कम के युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते वक्त उनकी ऊर्जा और उम्र को मात देने का हौसला रख पाते है,आखिर कैसे आनंद आज भी अपनी क्षमता पर भरोसा करते हुए हर बार वापसी करते हुए कुछ ना कुछ बड़ा कर जाते है ! पेरिस ग्रांड चेस टूर में ब्लिट्ज़ के मुकाबलों के आखिरी छह राउंड में विश्वनाथन आनंद नें 5 अंक बनाकर ना सिर्फ ब्लिट्ज़ का खिताब जीता बल्कि रैपिड और ब्लिट्ज़ मिलाकर दूसरे स्थान पर रहे । आनंद की इस जीत के मायने ढूंढते पढे इस लेख को