50 वर्ष के हुए आनंद ! भारत रत्न के है हकदार !
11/12/2019 -आज भारत के महानतम शतरंज खिलाड़ी 5 बार के क्लासिकल विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद 50 वर्ष के हो गए है । भारतीय शतरंज को आनंद नें जो कुछ दिया है वह अतुल्य है और उसकी बराबरी कभी कोई नहीं कर पाएगा । आनंद नें तब भारत का तिरंगा दुनिया के सामने लहराया जब भारत की इस क्षेत्र मे कोई उपलब्धि नहीं थी सिवाय इसके की यह खेल भारत में बना था पर आनंद नें ना सिर्फ देश को पहला शतरंज ग्रांड मास्टर दिया बल्कि विश्व जूनियर का खिताब हासिल कर देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया । आज आनंद 50 वर्ष की उम्र में भी भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी है और आज भी विश्व रैंकिंग में कोई अन्य भारतीय उनके पास नहीं है । आज भी वह अपने खेल से हमें रोमांचित करते है। जी तरह शतरंज का खेल दुनिया भर के करीब 200 देशो में खेला जाता है आनंद ही एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जिन्हे पूरी दुनिया में जाना जाता है । तो आज एक बार फिर यह सवाल उठता है की उन्हे भारत रत्न अभी तक क्यूँ नहीं दिया गया । हमें लगता है अब वह समय आ गया है जब सभी को इसके बारे में बात करनी चाहिए और इसे एक मुहिम बनाकर विश्वनाथन आनंद को भारत रत्न मिले यह आवाज भारत सरकार को पहुंचानी चाहिए !