लंदन क्लासिक 4 & 5 : क्या आज आनंद करेंगे वापसी ?
08/12/2017 -लंदन चैस क्लासिक में भारत के पाँच बार के विश्व विजेता पांचवे राउंड में हार के बाद अंक तालिका में अंतिम स्थान पर जा पहुंचे है ऐसे में अब देखना होगा की वह दूसरे दौर में कैसी वापसी करते है हालांकि इसके पहले चौंथे राउंड में उन्होने अरोनियन से ड्रॉ के साथ ही लगातार अपना चौंथा ड्रॉ खेला और पांचवे राउंड में भी कारुआना के साथ मुक़ाबले में वह एक समय अच्छी स्थिति में थे पर गलत आकलन की वजह से मैच उनके हाथ से निकल गया । पर अगर देखा जाये तो आनंद नें अभी तक तकरीबन हर मैच में अच्छी स्थिति हासिल की है इससे उनकी अच्छी लय का तो साफ पता लगता है ऐसे में जब वह आज छठे राउंड में एक हार का स्वाद झेल चुके रूस के कर्जाकिन से मुक़ाबला खेलेंगे तो देखना होगा की खेल का परिणाम क्या रहता है । देखे राउंड 4 और 5 में क्या हुआ पढे यह लेख ।