विश्व जूनियर चैंपियनशिप : छा गए हमारे प्रग्गानंधा !!
22/11/2017 -एक लेखक या खेल समीक्षक होने के नाते आप नयी प्रतिभा को देखकर उनकी काबलियत और मेहनत को देखकर एक अंदाजा लगाते है और उसके बारे में लिखते है पर मुझे लगता है "प्रग्गानंधा" के बारे में हम जो अंदाजा लगाते है वह उस भी बड़े खिलाड़ी बन कर सामने आ रहे है । वह हमारी सोच से भी बेहतर करने का दमखम रखते है मुझे गर्व होता है भारत का यह नन्हा उस्ताद धीरे धीरे नन्हा सम्राट बनने की ओर अग्रसर है और आज उन्होने विश्व जूनियर की खिताब की ओर एक और कदम उठाते हुए अपना पहला ग्रांड मास्टर नोर्म भी हासिल कर लिया आज शाम जब वह नॉर्वे के आर्यन तारी से टकराएँगे तो एकाएक मुझे नॉर्वे के कार्लसन और भारत के विश्वनाथन आनंद के बीच की विश्व चैंपियनशिप याद आ रही है और इस बार दुनिया की नजरे नन्हें प्रग्गानंधा के खेल पर लगी है क्या वह यह मुक़ाबला जीतेंगे पढे यह लेख !!