विश्व जूनियर R2- प्रग्गानंधा की दूसरी जीत ,मृदुल का उलटफेर
16/10/2019 -विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में राउंड 2 के मुक़ाबले हो गए है और दो राउंड तक जहां भारत के विश्व अंडर 18 चैम्पियन प्रग्गानंधा नें अपनी लगातार जीत से अच्छी खबर दी है तो खिताब के प्रबल दावेदार वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चितांबरम की दूसरे राउंड मे हार एक बड़ा झटका रही । मुरली कार्तिकेयन पहला राउंड ड्रॉ खेलने के बाद दूसरा राउंड जीतकर लय में लौटते नजर आए । बालिका वर्ग में भारत की मृदुल देहांकर नें आज पहले टेबल पर दूसरी वरीय ग्रीस की स्टावरौला को मात देते हुए सबसे बड़ा उलटफेर किया । बालिका वर्ग में भारत की चार खिलाड़ी मृदुल ,प्रियांका ,रक्षिता और अर्पिता मुखर्जी अपने दो मैच जीतकर सयुंक्त बढ़त पर चल रही है । पढे यह लेख