बराबर रही निहाल और अनुभवी कारपोव की टक्कर
04/11/2019 -भारत के लिए अगर हम भविष्य के खिलाड़ियों की बात करे तो निहाल सरीन का नाम इस सूची में सबसे पहले आता है और जिस अंदाज में वह प्रगति कर रहे है दुनिया भी उनका लोहा मानती है । खैर अभी सिर्फ 15 वर्ष के निहाल को धीरे धीरे उनकी +2600 रेटिंग का फायदा मिलने लगा है और यही कारण है की उन्हे फीडे विश्व कप और फीडे ग्रांड स्विस में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिल रहा है ।ऐसे ही एक मैच फ्रांस के "कपदे आज" में उनके और पूर्व विश्व चैम्पियन रूस के अनातोली कारपोव के बीच आयोजित किया गया । इस मुक़ाबले के शुरू होते ही सभी की नजरे निहाल सरीन पर थी की क्या वह इस दो रैपिड और दो ब्लिट्ज़ की सीरीज में जीत दर्ज करेंगे । जीत तो निहाल के हिस्से आई पर सिर्फ आखिरी मुक़ाबले में और दोनों के बीच सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई । खैर निहाल यह सीरीज जीत सकते थे पर कारपोव जैसे दिग्गज से खेलना ही अपने आप में नन्हें निहाल के लिए अच्छी बात है । अगले वर्ष उन दोनों के बीच "अक्षयकल्पा" क्लासिकल मुक़ाबले भी खेले जाएँगे । पढे यह लेख