जोरदार जीत के साथ रादजाबोव विश्व कप फ़ाइनल में
27/09/2019 -पिछले 17 दिनो से चल रहे फीडे विश्व कप को आखिरकार अपना पहला फ़ाइनलिस्ट खिलाड़ी मिल गया है । अजरबैजान के तैमूर रादजाबोव नें एक बेहतरीन मुक़ाबले में विश्व नंबर 4 फ्रांस के मेक्सिम लागरेव को पराजित करते हुए सेमीफ़ाइनल 1.5-05 से जीत लिया । साथ ही उन्होने ना सिर्फ पहली बार विश्व कप फ़ाइनल में जगह बनाई बल्कि 6 वर्ष के बाद अब वह फीडे कैंडीडेट्स में भाग लेते भी नजर आएंगे । इससे पहले वो वर्ष 2012 और 2013 में कैंडीडेट्स का हिस्सा रह चुके है । हालांकि उनके सामने विश्व कप के फ़ाइनल में कौन होगा यह अभी तय होना बाकी है क्यूंकी चीन के खिलाड़ियों डिंग लीरेन और यू यांगयी में अभी फैसला होना बाकी है की कौन फ़ाइनल में जाएगा । दोनों के बीच खेला गया दूसरा मुक़ाबला भी आज ड्रॉ रहा और अब कल टाईब्रेक से ही यह तय होगा की कौन खेलेगा फ़ाइनल और बनाएगा कैंडीडेट्स में अपनी जगह । पढे यह लेख