chessbase india logo

उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक बने भोपाल इंटरनेशनल के विजेता ,भारत के वेंकटेश रहे उपविजेता

by Niklesh Jain - 29/12/2019

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ष 2019 के मध्य भारत के सबसे बड़े टूर्नामेंट "भोपाल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट का समापन उज्बेकिस्तान के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर याक़ूबबोएव नोदिरबेक के विजेता बनने के साथ हो गया । पूरी प्रतियोगिता में वह अविजित रहे । भोपाल इंटरनेशनल नें अब तक का सबसे रोमांचक अंत देखा जब सभी 10 राउंड के बाद 6 खिलाड़ी 8 अंको पर  पहुँच गए । अंततः टाईब्रेक अंको के आधार पर रैंकिंग तय हुई । भारत के शीर्ष खिलाड़ी और पांचवे वरीय एम आर वेंकटेश नें उपविजेता का स्थान हासिल कर भारत को गौरान्वित किया । प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण में भारत सरकार के खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया नें आकर सभी का उत्साह बढ़ाया तो पुरुष्कार वितरण में अखिल भारतीय शतरंज संघ के सभी पदाधिकारी भी एक साथ नजर आए । पढे यह लेख 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्य भारत के सबसे बड़े शतरंज मुक़ाबले “भोपाल इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज 2019 “ का सफलता पूर्वक समापन हो गया । अंतिम समय तक चले रोमांचक मुक़ाबले में उज्बेकिस्तान के ग्रांड मास्टर याक़ूबबोएव नोदिरबेक नें  भारत के ग्रांड मास्टर एम आर वेंकटेश से ड्रॉ खेलते हुए उन्होने बेहतर टाईब्रेक के आधार पर खिताब अपने नाम कर लिया । दरअसल अंतिम राउंड के परिणाम कुछ इस प्रकार आए की 6 खिलाड़ी 8 अंक बनाने में सफल रहे

और ऐसे में रैंकिंग तय हुई टाईब्रेक से तो नोदिरबेक टाईब्रेक अंको में 65 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे और 2 लाख रुपए और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की ,

भारत के एम आर वेंकटेश 62.5 टाईब्रेक अंक से दूसरे स्थान पर रहे उन्हे 1 लाख 50 हजार का पुरूष्कार दिया गया और उन्होने उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम किया 

,62 टाईब्रेक अंको के साथ इन्डोनेशिया के तहर योसेफ तीसरे स्थान पर रहे उन्हे 1 लाख रुपए का पुरूष्कार मिला ,

61.5 टाईब्रेक अंको के साथ वियतनाम के नुज्ञेन नें चौंथा स्थान और 75000 रुपए जीते

,60.5 टाईब्रेक अंको के साथ उक्रेन के एडम तुखेव पांचवे स्थान पर रहे उन्हे 50 हजार रुपए का पुरूष्कार मिला

तो 60 टाईब्रेक अंको के साथ हंगरी के चेबे अटिला छठे स्थान पर रहे उन्हे 40 हजार रुपए दिये गए ।

7.5 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर कोलम्बिया के रिओस कृस्टियन सातवे स्थान पर रहे और उन्हे 25 हजार रुपए का पुरूष्कार मिला

,उक्रेन के स्टानीस्लाव बोगदानोविच आठवे स्थान पर रहे और उन्हे 20 हजार रुपए का पुरूष्कार मिला

जबकि अजरबैजान के मिज़ोएव अजर नौवे स्थान पर 15000 का पुरुष्कार दिया गया 

तो भारत के उत्कल रंजन साहू दसवें स्थान पर 12000 रुपए का पुरूष्कार जीतने मे सफल रहे । प्रतियोगिता मे 11 से 20 वे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 11 हजार रुपए ,21 से 30 स्थान तक 10 हजार रुपए तो 31 से 40 स्थान तक 8 हजार रुपए का पुरूष्कार दिया गया । कुल मिलाकर इस प्रतियोगिता मे 14 लाख 14 हजार के पुरूष्कार दिये गए ।

भारत सरकार के खेल सचिव श्री राधे श्याम जुलानिया नें प्रतियोगिता के पुरूष्कार कार्यक्रम मे पहुँच कर सभी का उत्साह बढ़ाया और उन्होने हर शतरंज खिलाड़ी को विश्वनाथन आनंद की तरह शारीरिक तौर पर फिट रहने का संदेश दिया साथ ही मध्य प्रदेश राज्य को खेलो मे शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई प्रेषित की ।

उनके अलावा प्रदेश खेल सचिव एसएल थौसन ,अखिल भारतीय शतरंज संघ अध्यक्ष पीआर वेंकटरामा राजा ,सचिव भारत सिंह चौहान ,कोषाध्यक्ष किशोर बांदेकर, ,फीडे उपाध्यक्ष डीवी सुंदर ,फीडे मेम्बर रवीद्र डोंगरे ,मध्य प्रदेश शतरंज संघ अध्यक्ष सुनील बंसल ,आईएएस एसएन रूपला, यूनियन बैंक डीजीएम गुरतेज सिंह और आयोजन सचिव कपिल सक्सेना मौजूद रहे और सभी नें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सबसे वृद्ध खिलाड़ी का पुरुष्कार भोपाल के बीएस गुलारिया नें अपने नाम किया तो सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरुष्कार हरयाणा की इशवी अग्रवाल को दिया गया । प्रतियोगिता मे मध्य प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ी का पुरुष्कार प्रतियोगिता मे सनसनी बनकर उभरे शिवांश तिवारी को दिया गया तो अश्विन डेनियल को भोपाल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी के पुरूष्कार से नवाजा गया ।



क्या हुआ अंतिम राउंड में


आज के मुक़ाबले बेहद रोमांचक हुए पहले बोर्ड पर ख़िताबी जंग बेहद जोरदार हुई सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए भारत के एम आर वेंकटेश नें सिसिलियन रोजोलिमों में दबाव बनाने की कोशिश की पर उजबेकस्तान के नोदिरबेक नें उन्हे बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया और 77 चालों में खेल ड्रॉ पर समाप्त हुआ । दोनों ही खिलाड़ी इस परिणाम से 8 अंक पर पहुँच गए ।

तो दूसरे बोर्ड पर हंगरी के चेबे अटिला और वियतनाम के नुगेयन वान हुय नें ड्रॉ खेलते हुए 8 अंको पर खिलाड़ियों की संख्या चार पहुंचा दी ।

उक्रेन के एडम तुखेव स्लोवाकिया के मानिक मिकुलस को हराकर 8 अंक पर पहुँचने वाले पांचवे खिलाड़ी बने 

तो इन्डोनेशिया के टहर योसेफ भारत के वीएस राहुल को हराकर 8 अंक पर पहुँचने वाले छठे खिलाड़ी बने और परिणाम टाईब्रेक से तय हुआ और इतने खिलाड़ियों का शीर्ष पर पहुँचना बताता है की इस  वर्ष यह प्रतियोगिता कितनी कड़ी रही ।

Final Ranking after 10 Rounds (शीर्ष 50 खिलाड़ी )

Rk.SNo NameTypsexGrFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
11
GMYakubboev NodirbekUZB2592Uzbekistan8,00,065,070,555,256
25
GMVenkatesh M.R.IND2491Tamil Nadu - India8,00,062,567,551,507
37
IMTaher Yoseph TheolifusINA2469Indonesia8,00,062,066,050,257
410
IMNguyen Van HuyVIE2457Vietnam8,00,061,566,550,507
53
GMTukhaev AdamUKR2552Ukraine8,00,060,565,552,256
615
GMCzebe AttilaHUN2374Hungary8,00,060,065,551,757
74
GMRios Cristhian CamiloCOL2505Colombia7,50,064,068,549,255
82
GMBogdanovich StanislavUKR2562Ukraine7,50,063,067,047,507
99
GMMirzoev AzerAZE2457Azerbaijan7,50,058,563,546,756
1017
Sahoo Utkal RanjanIND2329Odisha - India7,50,058,562,543,506
1111
IMKhusenkhojaev MuhammadTJK2427Tajikistan7,50,057,061,543,757
1243
Sharan RaoIND1912Karnataka - India7,50,056,560,545,257
1338
Jain Kashish ManojU15IND1934Maharashtra - India7,50,052,056,541,756
1413
IMEraschenkov DenisRUS2386Russia7,50,052,056,042,006
1514
GMManik MikulasSVK2379Slovakia7,00,063,067,545,505
166
IMNigmatov OrtikUZB2474Uzbekistan7,00,062,067,045,256
1722
GMZiatdinov RasetS60USA2204United States of America7,00,060,565,042,006
1829
Mahindrakar IndrajeetIND2042Maharashtra - India7,00,059,063,542,006
1931
Anadkat KartavyaU15IND2023Gujarat - India7,00,058,063,042,756
2019
Raahul V SIND2252Tamil Nadu - India7,00,058,063,041,506
2132
AGMRathneesh RU15IND2006Tamil Nadu - India7,00,058,062,539,256
2221
Varun VIND2250Andhra Pradesh - India7,00,057,562,041,256
2312
IMAbdisalimov AbdimalikUZB2394Uzbekistan7,00,056,561,040,006
2418
Pranav VU13IND2264Tamil Nadu - India7,00,055,059,038,507
2527
Jay KundaliyaIND2088Gujarat - India7,00,054,558,038,756
2620
Sapaev MaksadUZB2250Uzbekistan7,00,054,058,539,506
2723
IMDeshmukh AnupIND2168Maharashtra - India7,00,053,558,537,756
288
GMLugovskoy MaximRUS2466Russia6,50,062,067,041,256
2916
Bharat Kumar Reddy PoluriIND2337Andhra Pradesh - India6,50,059,564,536,506
3073
Tiwari ShivanshIND1770Madhya Pradesh - India6,50,059,061,536,256
31123
Jani Kushal RU13IND1611Gujarat - India6,50,058,561,536,005
3234
Trivedi Karan RIND1949Gujarat - India6,50,057,061,034,506
33118
Lund RachitU15IND1625Maharashtra - India6,50,054,557,031,506
3428
Shiva Pavan Teja Sharma UIND2072Andhra Pradesh - India6,50,054,058,036,505
3549
Ilamparthi A RU11IND1852Tamil Nadu - India6,50,053,558,034,006
3644
Srikrishnan PU15IND1898Tamil Nadu - India6,50,053,557,533,255
3726
WGMSafranska AndawFRA2112France6,50,053,058,036,505
3846
Sreehith Reddy RU13IND1865Telangana - India6,50,052,557,035,256
3930
Sri Sai Baswanth PIND2027Telangana - India6,50,052,557,035,255
4024
WIMFranco Valencia AngelawCOL2167Colombia6,50,052,557,033,756
41111
Devansh SinghIND1645Madhya Pradesh - India6,50,052,553,031,255
4265
Parekh VishrutIND1791Gujarat - India6,50,051,554,533,756
4352
Sahu Rajendra KumarIND1837Odisha - India6,50,051,055,032,505
4461
Ananthapadmanabh D VU15IND1808Kerala - India6,50,050,555,033,755
45153
Soham PalU15IND1498West Bengal - India6,50,048,551,031,006
46134
Patel Suyogkumar MU15IND1577Gujarat - India6,50,048,052,031,005
4770
Phatak AanjaneyaIND1776Maharashtra - India6,00,058,062,030,004
4837
Lakshmi Sandeep Naidu VIND1937Andhra Pradesh - India6,00,057,062,034,506
4954
Shaik Sumer ArshU11IND1826Telangana - India6,00,056,561,033,006
50115
Mithil Anande PIND1632Maharashtra - India6,00,055,558,529,255

देखे प्रतियोगिता के सभी मुक़ाबले 



Related news:
क्या वेंकटेश करेंगे भारत के नाम भोपाल का खिताब?

@ 28/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - R8:नोदिरबेक की बढ़त बरकरार

@ 27/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - नोदिरबेक नें सिर्फ 18 चालों में स्टानीस्लाव को हराकर बनाई बढ़त

@ 26/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - स्टानीस्लाव नें लगाया जीत का सिक्सर , मध्यप्रदेश के शिवांश नें किया प्रभावित

@ 25/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल -R2&3 :दस का दम बरकरार!

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल 2019 - देखे लाइव मुक़ाबले

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल आरंभ - सीडेड खिलाड़ियों की आसान जीत

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - स्वागत से अभिभूत हुए खिलाड़ी

@ 20/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट 2019:आमंत्रण

@ 19/11/2019 by Niklesh Jain (hi)