विश्व कप राउंड 4 G1 : प्रज्ञानन्दा नें बचाई हारी बाजी , सभी मुक़ाबले बेनतीजा
12/11/2025 - फीडे विश्व कप 2025 के चौंथे राउंड के पहले मुक़ाबले में वैसे तो सभी भारतीय खिलाड़ियों की बाजी बेनतीजा रही थी पर प्रज्ञानन्दा और प्रणव की सफ़ेद मोहरो से खेली गयी बाज़ियाँ सबसे रोमांचक और चुनौतीपूर्ण थी । चौंथे राउंड के पहले दिन कुल 16 मुकाबलों में दो के परिणाम आए और दो बार के विश्व कप विजेता लेवान आरोनियन और दक्षिण अमेरिका की नई सनसनी अलकनतारा एडुयार्डो जीत दर्ज करने में सफल रहे और फिलहाल अंतिम 6 की दौड़ में सबसे आगे चल रहे है । भारत के अर्जुन एरीगैसी और दिग्गज पीटर लेको के बीच बाजी सबसे पहले तो प्रणव वी और याक़ूबबोएव नोदिरबेक के बीच बाजी सबसे देर से 82 चालों में खतम हुई वहीं काले मोहरो से खेल रहे भारत के पेंटाला हरीकृष्णा नें निल्स ग्रंडेलीयूस से , कार्तिक वेंकटरमन नें वियतनाम के ले कुयांग लिम से बाजी ड्रॉ खेली , अब देखना यह है की कौन से भारतीय खिलाड़ी अंतिम 16 में जगह बना पाएंगे । देखे मुक़ाबले का सीधा प्रसारण हिन्दी चेसबेस इंडिया के यूट्यूब चैनल पर । पढे यह लेख ... तस्वीरे - Credit: Michal Walusza/ Fide/ ChessBase India