लंदन चैस क्लासिक - जन्मदिन धमाका -आनंद जीते
11/12/2016 -जब आप की उम्र बढ़ रही हो और अगर आपको लगे की अब आपके लिए पहले जैसा काम करना मुश्किल है एक बार विश्वनाथन आनंद को जरूर याद कीजिएगा यकीन मानिए आप ऊर्जा से भर जाएंगे और गर्व से भी । उम्र के 47 वे पड़ाव पर पहुँचने वाले पाँच बार के विश्व विजेता भारत की शान और भारतीय शतरंज के भगवान विश्वनाथन आनंद को सभी चाहने वालों की ओर से जन्मदिन की बहुत -2 शुभकामनाए !! ग्रांड चैस टूर का निर्णायक पड़ाव लंदन चैस क्लासिक शुरू हो चुका है और आनंद नें पहले ,मैच में युवा 24 वर्षीय विश्व नंबर 2 फेबियानों को ड्रॉ पर रोका तो दूसरे चक्र में विश्व नंबर 4 युवा 26 वर्षीय एमएलवी को शानदार आक्रामक तरीके से पराजित किया और आप इससे ज्यादा क्या उम्मीद कर सकते है ।इस उम्र में भी उनका जज्बा खेल के प्रति समर्पण और ऊर्जा अनुकरणीय है और शायद किसी भी शोध का विषय हो सकती है पर उनके चाहने वालों के लिए तो बस आनंद ही आनंद है !!