दिल्ली 2017 - ठंड की जुर्रत के बीच मुरली से राहत !
11/01/2017 -दिल्ली में ठंड अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है पर दिल्ली ओपन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट की सर्वाधिक पुरुष्कार राशि और शानदार इंतजाम के बीच करीब करीब 2000 खिलाड़ी राजधानी में अपने हौसलों से माहौल को गरमाये हुए है । तीन ग्रुप में खेले जाने वाली इस स्पर्धा की शोहरत साल दर साल तेजी से बढ़ रही है और आयोजको नें शानदार प्रतिभगिता को देखते हुए अगले टूर्नामेंट की पुरुष्कार राशि बढ़ाकर 2018 में 77,77,777 रुपये कर दी है , मतलब अगर यही रफ्तार रही तो 2019 में यह राशि 1 करोड़ के एतिहासिक आकंडे को भी छु सकती है , खैर फिलहाल चार चरणों के बाद भारत के मुरली के साथ अमोण्टोव और मिन्ह 4 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर चल रहे है और दिल्ली ओपन भारतीय शतरंज इतिहास को एक नए तरीके से लिख रहा है