उज़चेस कप 2025 – अर्जुन नें वोखिदोव को हराया , सबसे आगे निकले अब्दुसत्तोरोव
उज़बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में चल रहे उज़बेकिस्तान की सबसे मजबूत प्रतियोगिताओं में से एक उज़चेस कप के दूसरे संस्करण का कल पाँचवाँ चक्र समाप्त हुआ। पाँचवाँ दिन भारत के लिए बहुत अच्छा नहीं बीता एक और भारत के अर्जुन एरिगैसी नें मेजबान देश के वोखिदोव पर जीत के साथ एक बार फिर खुद को ख़िताबी दौड़ मे शामिल कर लिया तो सबसे आगे चल रहे आर प्रज्ञानन्दा को ईरान के परहम मघसूदलू से और अरविंद चितांबरम को उज्बेकिस्तान एक अब्दुसत्तोरोव से हार का सामना करना पड़ा और इस जीत से अब अब्दुसत्तारोव 4 अंको के साथ एकल बढ़त पर पहुँच गए है । पढे देवांश सिंह का यह लेख , तस्वीरे : शाहिद अहमद चैसबेस इंडिया

उज़चेस कप 2025 – जीत के साथ नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने बनाई बढ़त, अर्जुन भी जीते
उज़बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में चल रहे उज़बेकिस्तान की सबसे मजबूत प्रतियोगिताओं में से एक उज़चेस कप के दूसरे संस्करण में कुल 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें भारत के 3 खिलाड़ी — आर प्रज्ञानन्दा, अर्जुन एरिगैसी और हाल ही में विश्व शतरंज में अपनी धाक जमाने वाले अरविंद चितांबरम शामिल हैं। प्रतियोगिता में मेज़बान देश से 4 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें उज़बेकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ-साथ जावोखिर सिंदारोव, याकुब्बोएव नोदिरबेक और वाखिदोव शम्सिद्दीन भी शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों के अलावा ईरान के परहम मघसूदलू, हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट और फीडे की ओर से खेल रहे विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर इयान नेपोमिनियाचची भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
यह एक राउंड रॉबिन प्रतियोगिता है जिसमें हर एक खिलाड़ी को बचे हुए 9 खिलाड़ियों से क्लासिकल समय सीमा के अंतर्गत बाज़ियाँ खेलनी हैं और उज़चेस के मास्टर्स सेक्शन की कुल इनामी राशि 80,000 डॉलर है।
उज़चेस का पाँचवाँ चक्र काफी रोमांचक रहा और दर्शकों को 5 में से 4 बाज़ियों में निर्णायक परिणाम देखने को मिला
हालांकि भारत के दो खिलाड़ी आर प्रज्ञानन्दा और अरविंद चिथंबरम को हार का सामना करना पड़ा, पर दूसरी ओर अर्जुन ने विजयी रथ जारी रखते हुए काले मोहरों से शम्सिद्दीन वाखिदोव पर जीत हासिल की।अन्य मुकाबलों में उज़बेकिस्तान के ही जावोखिर सिंदारोव ने रिचर्ड रापोर्ट को मात दी और इयान नेपोमिनियाचची और याकुब्बोएव के बीच बाज़ी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
प्रतियोगिता में 5 में से 4 अंक बनाकर पहले स्थान पर चल रहे नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ-साथ दूसरे स्थान पर 3.5/5 बनाकर भारत के अर्जुन एरिगैसी और ईरानी परहम मघसूदलू मौजूद हैं और तीनों ही खिलाड़ी अभी तक इस उज़चेस कप में अविजित हैं।

अर्जुन ने काले मोहरों से उज्बेकिस्तान के शम्सिद्दीन वाखिदोव की रुई लोपेज़ ओपनिंग का जवाब देते हुए मॉर्फ़ी डिफेन्स खेलने का निर्णय लिया। मिडिलगेम में अर्जुन ने आसानी से बढ़त बना ली, पर शम्सिद्दीन ने काफ़ी मजबूत तरीके से डिफेंस भी किया, पर 55वीं चाल पर क्वीन्साइड का प्यादा Q×b5 मारने का लालच उन्हें बहुत महँगा पड़ा और कुछ ही चालों बाद अर्जुन ने शम्सिद्दीन के राजा पर हमला करके उनका घोड़ा मुफ़्त में हासिल कर लिया और आसानी से बाज़ी भी जीत ली। इसी जीत के साथ अर्जुन अभी भी भारत के शीर्ष खिलाड़ी बने हुए हैं। इससे पहले हुई इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 3 क्लासिकल बाजियाँ ड्रॉ रही थीं, पर आखिरकार अर्जुन ने शानदार लय बरकरार रखते हुए उज्बेक खिलाड़ी को मात दी।

उज़बेकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने भारत के अरविंद के ख़िलाफ़ भी अपना विजयी रथ बरकरार रखा और सफेद मोहरों से शानदार अटैकिंग गेम का नमूना पेश किया। अरविंद का मॉडर्न डिफेंस अब्दुसत्तोरोव के अटैक के सामने कुछ फीका नज़र आया। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने विपरीत दिशा में कास्टलिंग की थी और खेल का अटैकिंग रूप लेना निश्चित ही था, पर 22वीं चाल पर अपना राजा बाहर निकालकर अरविंद ने भारी भूल कर दी और चंद चालों बाद उन्होंने अपने राजा को अब्दुसत्तोरोव के मोहरों से घिरा हुआ पाया और अंत में 33 चाल के संघर्ष के बाद उन्होंने हाथ बढ़ाकर हार स्वीकार की।

अन्य भारतीय मुक़ाबले में भारत के आर प्रज्ञानन्दा को ईरान के परहम मघसूदलू से हार का सामना करना पड़ा। काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानन्दा ने निम्ज़ो इंडियन डिफेंस खेलने का निर्णय लिया, पर मिडिलगेम से एंडगेम की ओर जाते-जाते प्रज्ञानन्दा ने अपने राजा को संकट में पाया क्योंकि राजा के आगे के सारे प्यादे वो पहले ही बढ़ा चुके थे। हालांकि अंत में प्रज्ञानन्दा के पास गेम को ड्रॉ की ओर ले जाने का सुनहरा मौका भी था पर समय के अभाव में वह इसे भुना नहीं पाए और अंत में भारी भूल कर बाज़ी गँवा बैठे।

अन्य निर्णायक मुकाबले में मेज़बान देश के जावोखिर सिंदारोव ने हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को मात दी। खेल की शुरुआत में अच्छी-ख़ासी बढ़त बनाने के बाद मिडिलगेम में भी सिंदारोव ने कोई भूल नहीं की और आसानी से बाज़ी अपने नाम की। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई दोनों ही बाजियाँ ड्रॉ रही थीं, पर इस बाज़ी में सिंदारोव ने एकतरफा जीत हासिल कर आपसी जंग में भी बढ़त बना ली।

अंतिम मुक़ाबले में सफेद मोहरों से खेल रहे इयान नेपोमनिशी इंग्लिश ओपनिंग खेलकर उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुब्बोएव के ख़िलाफ़ कुछ ख़ास फायदा नहीं उठा पाए और ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा। यह उनका 5 मुक़ाबलों में चौथा ड्रॉ है और वह एक भी जीत हासिल करने में नाकाम रहे हैं।
Rank after Round 5
Rk.  | SNo  | 
  | Name  | FED  | Rtg  | Pts.  | TB1  | TB2  | TB3  | TB4  | TB5  | w-we  | K  | rtg+/-  | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1  | 5  | GM  | 2767  | 4  | 0  | 7,25  | 3  | 0  | 1  | 1,17  | 10  | 11,7  | |||
2  | 3  | GM  | 2691  | 3,5  | 0,5  | 8,25  | 2  | 1  | 1,5  | 1,29  | 10  | 12,9  | |||
3  | 9  | GM  | 2782  | 3,5  | 0,5  | 7,75  | 2  | 2  | 1  | 0,47  | 10  | 4,7  | |||
4  | 10  | GM  | 2767  | 3  | 1  | 5,75  | 2  | 0  | 1  | -0,03  | 10  | -0,3  | |||
5  | 7  | GM  | 2710  | 3  | 0  | 6,00  | 2  | 1  | 0,5  | 0,65  | 10  | 6,5  | |||
6  | 4  | GM  | 2757  | 2  | 0,5  | 4,25  | 0  | 0  | 0,5  | -0,74  | 10  | -7,4  | |||
7  | 2  | GM  | 2659  | 2  | 0,5  | 4,00  | 1  | 1  | 0,5  | 0,11  | 10  | 1,1  | |||
8  | 1  | GM  | 2749  | 1,5  | 0  | 4,25  | 0  | 0  | 1  | -1,13  | 10  | -11,3  | |||
9  | 8  | GM  | 2714  | 1,5  | 0  | 3,25  | 0  | 0  | 0,5  | -1,01  | 10  | -10,1  | |||
10  | 6  | GM  | 2644  | 1  | 0  | 2,25  | 0  | 0  | 0,5  | -0,78  | 10  | -7,8  | 
