Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

लय में लौट रहे प्रज्ञानन्दा करेंगे ग्रैंड चैस टूर से वापसी? सिंदारोव को हराया

by Niklesh Jain - 18/05/2026

ग्रैंड चैस टूर के पहले क्लासिकल मुक़ाबले सुपर क्लासिकल शतरंज के चार राउंड बीत चुके है और जर्मनी के विंसेंट केमर 3 अंकों के साथ एकल बढ़त पर चल रहे है जबकि भारत के प्रज्ञानन्दा, अनीश गिरी और यार्डन फारेस्ट के साथ 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है, फ़िलहाल प्रज्ञानन्दा को एक जीत मिली है और वो थी विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर जवोखिर सिंदारोव के ख़िलाफ़, अब देखना यह है कि करीब एक साल से खराब लय से जूझ रहे रहे प्रज्ञानन्दा वापसी करेंगे?



प्रज्ञानन्दा : लय में वापसी का प्रयास

प्रज्ञानंदा नें अब तक ग्रैंड चैस टूर के चार राउंड में अच्छी लय दिखाई है हालांकि पहले राउंड में जब उनका सामना हुआ फ्रांस का अलीरेज फ़िरौज़ा से और एक समय प्रज्ञानन्दा बेहद मुश्किल स्थिति में थे

और लग रहा था कि वह खेल हारने वाले है पर उन्होंने अंत तक प्रयास किया और खेल को हाथी के एंडगेम में लेकर गए और आधा अंक हासिल कर लिया और जैसे एक बेहतरीन परिणामों के वक्त आपको थोड़ा भाग्य का सहारा मिलता है प्रज्ञानन्दा को इस बाजी में अलीरेजा की कुछ ग़लतियों का फ़ायदा मिला पर ज़रूरी ये था की प्रज्ञानन्दा वो मौक़ा ना चूके और वह सटीकता से खेले!

दूसरी बाजी सबसे खास थी कभी जिन सिंदारोव के ख़िलाफ़ प्रज्ञानन्दा का स्कोर बहुत मज़बूत रहा था उनके ख़िलाफ़ वह लगातार दो बाज़ियाँ हार चुके थे, दोनों बाज़ियाँ कैंडिडेट में आई थी और दोनो बार सिंदारोव एक मोहरा कुर्बान करके उनके ख़िलाफ़ आक्रमण करते हुए जीते थे इस बार भी लगभग वही हुआ पर इस बार प्रज्ञानन्दा बेहतर तैयार थे पर परिणाम बदल गया यह बड़ी बात इसीलिए भी ख़ास बन गई क्यूंकि सिंदारोव की यह 50 से अधिक मुक़ाबलों के बाद पहली हार थी और प्रज्ञानन्दा के लिए एक बुरे सपने से बाहर आना था.

इसके बाद बाजी आई विंसेंट केमर की जिनके ख़िलाफ़ प्रज्ञानन्दा नें एक प्यादे अधिक होने के बाद अंत तक दबाव डालने की कोशिश की यह एक संकेत भी था कि वह लय में लौट रहे है

चौंथे राउंड में उन्होंने काले मोहरो से खेलते हुए उन्होंने एक सुरक्षित ड्रा खेला और फिलहाल 2.5/4 बनाकर खेल रहे है






Contact Us