chessbase india logo

आईएमसीए माइंड चैंपियनशिप - कोनेरु हम्पी पदक से चूकी

by Niklesh Jain - 19/05/2019

चीन में सम्पन्न हुई आईएमसीए माइंड विश्व चैंपियनशिप में भारत को खाली हाथ लौटना पड़ा है और रैपिड के बाद ब्लिट्ज में भी कोई भी पदक लेने में सफलता नहीं मिली । ब्लिट्ज में पहले दिन के खेल के बाद 8.5 अंको के साथ आगे चल रही भारतीय ग्रांड मास्टर और शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी दूसरे दिन अपने खेल को बरकरार नहीं रख पायी और अंतिम फ़ाइनल दिन कजखस्तान की युवा खिलाड़ी और विश्व रैपिड और ब्लिट्ज की पदक विजेता अब्दुमलिक ज़्हंसाया से दोनों मैच पराजित होने के बाद ही वह सम्हाल नहीं सकी और अंतिम छह मैच में वह सिर्फ 2 अंक जोड़ सकी इसके परिणाम स्वरूप हम्पी पहले से चौंथे स्थान पर पहुँच गयी । विदित गुजराती भी अंतिम समय में कुछ खास नहीं कर सके और 11.5 अंक बनाकर सातवे स्थान पर रहे पढे यह लेख । 

आईएमसीए माइंड चैंपियनशिप में भारत को बिना पदक के ही वापस लौटना पड़ा और सबसे आगे चल रही भारत की कोनेरु हम्पी दूसरे दिन अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पायी और बेहद ही दुर्भाग्यशाली तरीके से चौंथे स्थान पर रही । 8.5 अंको से आगे खेलेते हुए सबसे पहले रूस की गुनिना वालेंटीना से 1-1 से मुक़ाबला बराबर खेला तो हमवतन हरिका द्रोणावल्ली को 1.5-0.5 से पराजित किया पर उन्हे सबसे बड़ा झटका तब लगा जब वह 14वी वरीय कजाकिस्तान की अब्दुमलिक ज़्हंसाया से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा और यही से वह पहले स्थान से खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गयी पर इसके बाद भी वह अगले तीन मैच मे अंक बनाकर पदक की दौड़ में बनी रह सकती थी पर उक्रेन की अन्ना उशनेनिया और फिर अमेरिका की इरिना कृष से 1-1 से मुक़ाबला ड्रॉ खेलकर सिर्फ 2 अंक जुटा सकी और 13 अंको के साथ चौंथे स्थान पर रही ।

 

प्रतियोगिता में चीन की लेई टिंगजे नें 15 अंको के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर स्वर्ण पदक , इतने ही अंको पर रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनीयुक नें रजत पदक तो 13.5 अंको के साथ चीन की तान ज़्होंगोई नें कांस्य पदक हासिल कर लिया । भारत की हरिका द्रोणावल्ली 11.5 अंको के साथ छठे स्थान पर रही । 

Final Ranking after 22 Rounds

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3 Krtg+/-
11
GMLei TingjieCHN250215,01,0242,025722041,2
28
GMKosteniuk AlexandraRUS245115,01,0241,025682070,0
311
GMTan ZhongyiCHN240813,50,0245,025252071,6
45
GMKoneru HumpyIND246613,00,0247,525042023,2
512
GMKrush IrinaUSA239712,00,0245,524732044,8
67
GMHarika DronavalliIND245211,51,5243,5243920-6,8
714
IMAbdumalik ZhansayaKAZ236811,50,5241,524432046,8
89
GMUshenina AnnaUKR243310,50,0219,5242020-8,8
92
GMGunina ValentinaRUS249110,00,0237,5240120-52,0
103
GMDzagnidze NanaGEO248810,00,0232,5239320-56,0
114
GMStefanova AntoanetaBUL246910,00,0232,5238820-46,8
1213
IMPaehtz ElisabethGER238110,00,0231,52390207,6
136
GMZhao XueCHN24609,50,0225,5237320-52,8
1410
IMBodnaruk AnastasiaRUS24299,00,0223,5236420-39,6
1516
GMMuzychuk MariyaUKR23588,00,0221,5233320-14,0
1615
GMKhotenashvili BelaGEO23617,50,0216,0231320-28,4

 

पुरुष वर्ग में भी एक बार फिर विदित अंतिम राउंड में बेहतर नहीं  कर सके और 11.5 अंको के साथ सातवे स्थान पर रहे ।

पुरुष वर्ग में चीन के बु जियांगी 14.5 अंको के साथ स्वर्ण पदक , उक्रेन के एंटोन कोरोबोव 13.5 अंको के साथ रजत तो हंगरी के रिचर्ड रापो 13 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे । 

ओवरऑल बात करे तो रैपिड और ब्लिट्ज दोनों ही वर्गो मे मिलाकर रूस , चीन और उक्रेन नें तीन तीन पदक अपने नाम किए तो वियतनाम , हंगरी और यूएसए के नाम एक एक पदक रहा 

Final Ranking after 22 Rounds

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3 Krtg+/-
116
GMBu XiangzhiCHN267114,50,0241,528322096,4
23
GMKorobov AntonUKR273813,50,0235,027892033,2
315
GMRapport RichardHUN267413,01,5249,527762062,4
41
GMAndreikin DmitryRUS279313,00,5243,0277220-12,4
56
GMLeko PeterHUN272112,50,0249,527582021,6
611
GMWang HaoCHN268812,00,0225,027512037,2
77
GMVidit Santosh GujrathiIND271511,52,0240,02727208,8
814
GMPonomariov RuslanUKR268111,50,0225,027152022,4
98
GMGelfand BorisISR270610,50,0246,0270020-6,0
105
GMYu YangyiCHN272410,50,0231,0269520-18,8
1113
GMFedoseev VladimirRUS268410,50,0227,02687200,8
122
GMDominguez Perez LeinierUSA274310,00,0230,0267420-40,4
139
GMLe Quang LiemVIE26999,50,0229,0265820-25,2
1412
GMJones Gawain C BENG26878,50,0230,0262620-38,0
1510
GMCheparinov IvanGEO26958,00,0226,0261420-47,2
164
GMMamedov RaufAZE27307,00,0224,0257220-94,8