chessbase india logo

IIFL मुंबई इंटरनेशनल - उक्रेन के एडम ,मिश्र के हेशम सयुंक्त बढ़त पर

by Nitesh srivastava - 04/01/2020

अखिल भारतीय शतरंज संघ से संबंद्ध इंडियन चेस स्कूल और साउथ मुम्बई चेस एकेडमी के तत्वावधान में मुम्बई में आईआईएफएल पाचवीं इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर चेस टूर्नामेण्ट का आयोजन एक्सपो सेंटर, द आर्केड वर्ल्ड सेंटर मुंबई में हो रहा है। 30 दिसंबर 2019 से शुरू हुआ यह टूर्नामेण्ट 7 जनवरी 2020 तक पांच कैटेगरी में खेला जाएगा। प्रतियोगिता के ग्रांडमास्टर ओपेन कैटगरी के नौ राउण्ड के मैच में 5 राउण्ड के मैच सफलता पूर्वक सम्पन्न हो चुके है। पांच चक्रों की समाप्ती के बाद उक्रेन के ग्रांडमास्टर तुखेव ऐडम और मिश्र के ग्रांडमास्टर हेशम अब्देलरहमान ने नाबाद प्रदर्शन जारी रखते हुए 4.5 अंक बनाकर अंकतालिका में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर बने हुए है। वहीं 13 खिलाड़ी 4 अंक बनाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए है। इसमें भारतीय दल में शामिल सायतन दास अंकतालिका में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे उपर चल रहे है। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट। सभी फोटो मुंबई से मुकेश बलीराम भोसले के सहयोग से

30 जनवरी से शुरू हुई पांचवी आईआईएफएल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर ओपेन चेस टूर्नामेण्ट अपने आधे से अधिक पड़ाव को पार चुका है। टूर्नामेण्ट में 23 देशों के 152 खिलाड़ी प्रतियोगिता में चार चांद लगा रहे है। सबसे बड़ा दल भारतीयों का जिसमें 112 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के टॉप सीटेट खिलाड़ी पांच बार के कॉमनवेल्थ चैम्पियन और मिस्टर कॉमनवेल्थ नाम से जाने जाने वाले ग्रांडमास्टर अभिजित गुप्ता (2611) है। टूर्नामेण्ट में 25 ग्रांडमास्टर और 28 इंटरनेशनल मास्टर सहित कुल 93 टाइटल होल्डर खिलाड़ी 64 खानों के इस खेल में अपनी चालों से सभी को हैरत में डाल रहे है।

 

उक्रेन के ग्रांडमास्टर तुखेव ऐडम (बाएं) ने अपने पाचवें राउण्ड में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से टॉप पर चल रहे है।

पांचवे राउण्ड में पहले बोर्ड पर खेलते हुए आठवीं सीटेड उक्रेन के ग्रांडमास्टर तुखेव ऐडम (2552) ने सफदे मोहरों से खेलते हुए हमवतन खिलाड़ी बोग्दानोविच स्टानिस्लाव (2562) को 54 चालों में घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। दोनों के बीच कैरो कन डिफेंस पद्धती से मैच खेला गया। मैच की नौवीं ही चाल में काले मोहरों से खेल रहे स्टानिस्लाव ने अपने घोडे़ से ई3 पर बैठे सफेद के उंट को लेने की जल्दबाजी कर दी। जो मैच में उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इसके बाद तुखेव ऐडम ने कोई गलती नहीं करते हुए 13वीं चाल में प्यादे की जी 4 चाल चल कर मैच में अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर ली। इसके एक के बाद एक सधी हुई चाले चलकर मैच को 54 चालों में अपने पक्ष में कर लिया। और अपना नाबाद प्रदर्शन जारी रखा।   

 

चार राउण्ड तक अपराजित रहने वाले दीपन चक्रवर्ती का पांचवे राउण्ड में विजय अभियान रूक गया। उन्हें मिश्र के हेशम अब्देलरहमान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

चार राउण्ड में 3.5 अंक बनाकर खेल रहे 12वीं सीटेड ग्रांडमास्टर दीपन चक्रवर्ती का विजय अभियान पांचवें चक्र में रूक गया। दूसरे बोर्ड पर खेलते हुए 32वीं सीटेउ मिश्र के हेशम अब्देलरहमान ने उन्हें सफेद मोहरों से खेलते हुए 35 चालों में हार का स्वाद चखा दिया। दोनों के बीच इंडियन डिफेंस शैली से मैच खेला गया।   

पांचवे चक्र में आईएम सायतन दास (दाएं) ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रूस के ग्रांडमास्टर से ड्रा खेलकर प्रतियोगिता में 4 अंक बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

वहीं तीसरे बोर्ड पर खेलते हुए 28वीं सीटेड भारतीय आईएम सायतन दास का बेहरीन प्रदर्शन जारी रहा। पाचवें चक्र में उन्होंने सफेद मोहरों से खेलते हुए रुस के ग्रांडमास्टर युडिन सर्गेई के साथ इंग्लिश ओपनिंग से मैच खेलते हुए 37 चालों में मैच को ड्रा करा लिया। और 4 अंक बनाकर भारतीय खिलाड़ियों में अंकतालिका में सबसे ऊपर आ गये।

14 वर्षीय भारतीय आईएम लियोन ल्यूक (बाएं) प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन फार्म में नजर आ रहे है। पाचवें राउण्ड में इन्होंने अजरबैजान के ग्रांडमास्टर से ड्रा खेल अपने नाबाद प्रदर्शन को जारी रखा। और 4 अंक बनाकर दिग्गज खिलाड़ियों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ रहे है।

अब बात करेंगे प्रतियोगिता में अपने खेल से सभी को अपनी और आकर्षिक करने वाले 14 वर्षीय भारतीय आईएम लियोन ल्यूक (2398) का। पांच चक्रों की समाप्ति के बाद लियोन का अपराजित प्रदर्शन जारी है। पांच चक्रों में 4 अंक बनाने वाले लियोन ने प्रतियोगिता के तीसरे राउण्ड में संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रांडमास्टर जियादीनोव रसेट को घूटने टेकने को मजबूर कर दिया। पांचवें राउण्ड में पांचवे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए लियोन ने अजरबैजान के मिर्जोव अजेर से ड्रा खेल अपना नाबाद प्रदर्शन जारी रखा।

 

टूर्नामेण्ट के टॉप सीडेड खिलाड़ी मिस्टर कॉमनवेल्थ नाम से जाने जाने वाले अभिजित गुप्ता को शुरुआत के दो राउण्ड में ड्रा से संतोष करना पड़ा। लेकिन अपने को संयमित करने उन्हें उन्होंने तीसरे से लेकर पांचवे चक्र में जीत दर्ज कर टूर्नामेण्ट में अपनी वापसी कर ली। पाचवें राउण्ड में इन्होंने युवा आईएम निलेश साहा को पराजित किया।

 

 

ग्रांडमास्टर वैभव सूरी ने भी प्रतियोगिता में 3 जीत और 2 ड्रा मैच खेलकर 4 अंक बनाकर टूर्नामेण्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पाचवें राउण्ड में इन्होंने आईएम विक्रमादित्य कुलकर्णी पर जीत दर्ज की। 

 

Rank after Round 5

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
18
GMTukhaev AdamUKR25524,50,011,513,012,004
232
GMHesham AbdelrahmanEGY24164,50,011,013,011,754
319
IMTaher Yoseph TheolifusINA24694,00,014,016,512,503
46
GMBogdanovich StanislavUKR25624,00,014,016,011,504
516
GMYudin SergeiRUS24974,00,013,015,011,253
28
IMDas SayantanIND24404,00,013,015,011,253
768
IMMohammad Fahad RahmanBAN22944,00,012,513,510,004
842
GMCzebe AttilaHUN23744,00,012,014,010,253
92
GMVaibhav SuriIND25974,00,012,013,510,753
1036
IMMendonca Leon LukeIND23984,00,012,013,59,503
1149
Harshavardhan G BIND23444,00,012,013,010,253
1223
GMMirzoev AzerAZE24574,00,011,514,010,753
1313
GMStupak KirillBLR25294,00,011,013,010,503
1453
IMNitin S.IND23294,00,010,511,510,004
151
GMGupta AbhijeetIND26114,00,010,011,59,503