Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner
सेंट लुईस रैपिड एवं ब्लिट्ज : प्रज्ञानानंदा ने शानदार शुरुआत के साथ बनाई  एकल बढ़त
न्यूज़ बाइट्स

सेंट लुईस रैपिड एवं ब्लिट्ज : प्रज्ञानानंदा ने शानदार शुरुआत के साथ बनाई  एकल बढ़त

by Niklesh Jain 7 hours ago

Photo : Grand Chess Tour

सेंट लुईस, यूएसए । भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर 2026 के चौथे चरण सेंट लुईस रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन के बाद एकल बढ़त हासिल कर ली है। तीन राउंड के खेल के बाद प्रज्ञानानंदा के 5 अंक हैं और वह तालिका में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पीछे जावोखिर सिंदारोव और वेस्ली सो 4-4 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

दो लाख अमेरिकी डॉलर की कुल पुरस्कार राशि वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहले तीन दिन रैपिड मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां जीत पर दो अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलता है। इसके बाद अंतिम दो दिनों में ब्लिट्ज मुकाबले होंगे और दोनों प्रारूपों के संयुक्त अंकों से विजेता का फैसला होगा।

प्रज्ञानानंदा ने पहले दौर में यूएसए के लीनियर डोमिंगेज से ड्रॉ खेलकर शुरुआत की। दूसरे दौर में उन्होंने अमेरिका के अनुभवी ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन को शानदार खेल दिखाते हुए पराजित किया। तीसरे दौर में उन्होंने पूर्व विश्व नंबर दो फैबियानो कारुआना को काले मोहरों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और एकल बढ़त बना ली।

प्रतियोगिता के बाद प्रज्ञानानंदा ने कहा कि पहले मुकाबले में वह अपने प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ा और दबाव बना सकते थे, लेकिन पहले ही दिन दो अंकों की बढ़त हासिल करने से वह संतुष्ट हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अपने पहले सेंट लुईस रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में वह अंतिम स्थान पर रहे थे, जबकि इस बार उन्होंने शुरुआत से ही खिताब की मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।



Contact Us