chessbase india logo

स्पैनिश डायरी -01- यहाँ शतरंज सिर्फ खेल नहीं !!

by निकलेश जैन - 26/06/2017

मैं इन दिनो स्पेन में हूँ और मेरा मकसद निश्चित तौर पर शतरंज ही है ,दरअसल स्पेन के बार्सिलोना में होने वाला केटलन सर्किट भारतीय ही नहीं दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा टूर्नामेंट की सीरीज है । 53 दिन के इस शतरंज महोत्सव में मैं भी पहुंचा हूँ बार्सिलोना में यह एक शहर जहां खेल को सिर्फ खेल नहीं बल्कि जीवन जीने के एक जरूरी हिस्से की तरह देखा जाता है ,जहां खेल के प्रति हर किसी के मन में सम्मान है ,जहां खिलाड़ियों की संख्या नहीं उनकी रेटिंग टूर्नामेंट के सफल होने का मापदंड है । तो आखिर क्यूँ बन गया है यह भारतीय खिलाड़ियों की पसंदीदा जगह आखिर क्या कारण है की स्पेन से ज्यादा भारत के खिलाड़ी ले रहे है इसमें भाग ! जानिए कैसे आप भी आने वाले समय में बन सकते है इस प्रसिद्ध केटलन सर्किट का हिस्सा और ले सकते है लगातार 5 टूर्नामेंट खेलने का मजा । तो प्रस्तुत है मेरी स्पेनिश डायरी का पहला लेख ..

हमें ब्रूसल्स एयर लाइन से सफर करना था और हमे चेक इन के वक्त 23 किलो तक वजन ही ले जाने की इजाजत थी ऐसे में जब हम सभी में हर कोई मूलतः शाकाहारी था हमारे लिए अपने सामान का वजन सम्हालना थोड़ा मुश्किल काम था पर हमने कुछ कपड़ो की जगह खाने का सामान ले जाने का निर्णय लिया । 

  • अगर आप ऐसे किसी लंबे शतरंज टूर पर स्पेन जाये तो आप भी ऐसा चुनाव कर सकते है ,स्पेन में मिलने वाले अपार्टमेंट में वॉशिंग मशीन आपके कपड़ो को साफ रखने और शानदार किचन आपको स्वस्थ्य रहने और पौष्टिक खाना बनाने की आजादी दे सकता है 

हमारे लिए इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख और केंडीडेट मास्टर विनोद भागवत जी का साथ मिलना हमारे लिए शानदार रहा दरअसल अगर आप इतने अनुभवी लोगो के साथ रहने जा रहे हो तो फिर आपका खेल निखरना तो बिलकुल तय है 

और फिर फ्लाइट में सीट भी साथ हो तो लंबा सफर भी कट जाता है और वैसे  ब्रूसल्स एयर लाइन नें हमें शानदार सुविधाए दी और हम सीधे जा पहुंचे ब्रूसल्स जहां से हमें बार्सिलोना की फ्लाइट लेनी थी 

 और फिर हम जा पहुंचे बार्सिलोना जहां हमें अगले 53 दिन गुजारने है । उम्मीद है हर समय दौड़ता यह शहर खेलो के लिए बेहद शानदार माहौल के लिए जाना जाता है यहाँ के लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत जागरूक होते है और यह बात यहाँ आते ही आपको महसूस हो जाएगी 

 

और फिर क्या था हम जा पहुंचे अपने घर ! अरे मतलब हम अपने बुक किए हुए अपार्टमेंट जा पहुंचे !

और हमारा यह घर कैसा है आप खुद ही देख लीजिये !तो अगर आप भी दुनिया में कंही पर भी मैच खेलने जा रहे है और घर जैसा माहौल चाहते है तो आप को परेशान होने की जरूरत नहीं है आप चेसबेस इंडिया को लिख सकते है और अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से घर का चुनाव करने में हम आपकी मदद करेंगे  

और जब आप ऐसे घर में रहते है तो जितना समय आप रेस्टोरेन्ट जाने और ऑर्डर करने में लगाएंगे आप खुद ही किचन में खाना तैयार कर सकते है । भारत में अधिकतर खिलाड़ी अपने अभिभावकों के साथ यात्रा करते है ऐसे में ऐसे घर उन्हे काफी फायदेमंद होते है । पौष्टिक और ताजा खाना आपके खेल के स्तर को उपर उठा देता है  

और ये है हमारा ऊर्जा का खजाना !!फ्रिज में आप पास के किसी भी सुपर मार्केट से अपनी जरूरत की सभी चीजे ला सकते है मैच की तैयारी के दौरान समय -2 पर जूस और फल आपके स्टेमिना को बेहतर करने में मदद करते है । सुपर मार्केट से लिया यह सामान आपके खर्च में भी बचत करता है और आपके लिए बेहद किफ़ायती साबित होता है 

और फिर थोड़ा समय मिलते है हम निकल पड़े देखने खूबसूरत बार्सिलोना ,और सबसे पहले हमने रुख किया बार्सिलोना के खूबसूरत बीच का !

जानिए ! क्या कह रहे है हम !


 

मोंटकाड़ा इंटरनेशनल ब्लिट्ज़ 

हमारे यहाँ पहुँचते ही 25 जून को सबसे पहले हमने भाग लिया मोंटकाड़ा इंटरनेशनल ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट में ,5 बड़े क्लासिकल टूर्नामेंट खेलने से पहले यह मैच हमारे लिए बोर्ड पर आंखे जमाने का बढ़िया माध्यम साबित हुआ 

मोंटकाड़ा चेस क्लब में तकरीबन एक साथ 60लोगो के बैठने का इंतजाम है और आपको चेसबोर्ड टेबल पर ही बनाए हुए मिलेंगे ,आमतौर सभी बड़े क्लब ऐसी ही खास तरह की टेबल का इस्तेमाल करते है 

स्पेन में चेस क्लब की संस्कृति काफी पुरानी है कई बड़े खिलाड़ी अलग -2 क्लब से खेलते है और उनके बीच कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताए भी होती है और यहाँ रखी ट्राफियाँ इस क्लब का प्रदर्शन बताने के लिए काफी है 

मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले अनुज बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे है ,वह पिछले वर्ष नेशनल अंडर 13 में तीसरे स्थान पर रहे और इस वर्ष ऊरग्वे में विश्व यूथ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे । स्पेन में वह 5 टूर्नामेंट खेलेंगे ! 

क्यूबा के इंटरनेशनल मास्टर ओलिवा केवल नें 9/9 अंक बनाते हुए ब्लिट्ज़ का खिताब अपने नाम किया 

Final Ranking after 9 Rounds          
Rk. SNo     Name sex FED RtgI Club/City Pts. 
1 4
            
IM Oliva Castaneda Kevel    CUB 2413 CUBA 9
2 8
            
IM Cruz Filemon    PER 2350 CAT - Tres Peons C.E. 8
3 7
            
WGM Cori T. Deysi  w PER 2362 PERU 7
4 6
            
IM Rojas Keim Luis    CHI 2374 CAT - Granollers-Canovelles 7
5 1
            
GM Munoz Miguel    CAT 2659 CAT - Sant Andreu C.E. 7
6 12
            
AGM Fenil Shah    IND 2258 INDIA 7
7 43
            
  Samrat Ghorai    IND 1942 INDIA 7
8 13
            
WIM Miranda Llanes Yerisbel  w CUB 2242 CUBA 7
9 9
            
IM Fernandez Fernando    PER 2346 PERU 6
10 5
            
FM Diaz Camallonga Carles    CAT 2405 CAT - Colon Sabadell Chessy 6

 


 

मोंट काड़ा इंटरनेशनल टूर्नामेंट का यह 25वां संस्करण है जो स्वयं इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की सफलता की कहानी कहता है तो हम जा पहुंचे "कुरसाल "जहां इस हुआ 25वे मोंट काड़ा का शुभारंभ ! 

ग्रांड मास्टर श्याम सुंदर (2535) भारत की ओर से सबसे बड़ी उम्मीद है उन्हे चौंथी वरीयता दी गयी है और फिलहाल वह 3.5/4 अंक के साथ सयुंक्त बढ़त पर है । 

आपको बता दे की पिछले वर्ष उन्होने यहाँ दूसरा स्थान प्राप्त किया था

[Event "XXV OPEN INTERNACIONAL CIUTAT DE MONTCAD"]
[Site "Espai Cultural Kursaal, c. Mas"]
[Date "2017.06.29"]
[Round "4.1"]
[White "Iniyan, P."]
[Black "Shyam, Sundar M"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "E36"]
[WhiteElo "2392"]
[BlackElo "2535"]
[PlyCount "84"]
[EventDate "2017.06.26"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]
[WhiteClock "0:05:41"]
[BlackClock "0:21:49"]

1. d4 Nf6 2. c4 e6 3. Nc3 Bb4 4. Qc2 d5 5. a3 Bxc3+ 6. Qxc3 c5 7. dxc5 d4 8.
Qc2 e5 9. e3 Nc6 10. Nf3 O-O 11. Bd3 Qe7 12. Ng5 h6 13. Nh7 Nxh7 14. Bxh7+ Kh8
15. Be4 dxe3 16. fxe3 a5 17. O-O Qxc5 18. b3 Be6 19. a4 Nb4 20. Qc3 Rad8 21.
Bb2 f6 22. Rad1 Bg4 23. Rde1 Rd7 24. h3 Be6 25. Ba3 Rfd8 26. Bb1 Bg8 27. Bxb4
Qxb4 28. Qxb4 axb4 29. Be4 Bh7 30. Bd5 Bc2 31. Ra1 Rxd5 32. cxd5 Rxd5 33. Rfc1
Bxb3 34. Rc7 Rd2 35. Rxb7 Bd5 36. Rxb4 Rxg2+ 37. Kf1 Rh2 38. Ra3 Rh1+ 39. Kf2
Rh2+ 40. Ke1 Rh1+ 41. Ke2 Rh2+ 42. Ke1 Rh1+ 1/2-1/2

ग्रांड मास्टर किदाम्बी (2447)जो खुद बेहद चुने हुए टूर्नामेंट खेलते है फिलहाल 2/0 अंक पर खेल रहे है 

भारत के सिंघम !! इंटरनेशनल मास्टर पी कोंगुवेल  मैच के दौरान वो फिलहाल 3.5/4 अंको पर खेल रहे है 

[Event "XXV OPEN INTERNACIONAL CIUTAT DE MONTCAD"]
[Site "Espai Cultural Kursaal, c. Mas"]
[Date "2017.06.29"]
[Round "4.8"]
[White "Ryan, Joseph"]
[Black "Konguvel, Ponnuswamy"]
[Result "0-1"]
[ECO "B06"]
[WhiteElo "2237"]
[BlackElo "2391"]
[PlyCount "104"]
[EventDate "2017.06.26"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]
[WhiteClock "0:21:53"]
[BlackClock "0:04:51"]

1. d4 d6 2. e4 g6 3. Nf3 Bg7 4. c3 Nf6 5. Bd3 O-O 6. O-O Nc6 7. Nbd2 e5 8. dxe5
dxe5 9. Bb5 Qe7 10. Re1 Bd7 11. Nf1 a6 12. Ba4 Rad8 13. Ng3 b5 14. Bc2 Be6 15.
Qe2 Bc4 16. Qe3 h6 17. h3 Nd7 18. b3 Be6 19. Qe2 Qc5 20. Qe3 b4 21. Qxc5 Nxc5
22. Be3 Nd3 23. Red1 Nb2 24. Rxd8 Rxd8 25. Bd2 Bf8 26. Kf1 Rxd2 27. Nxd2 bxc3
28. Nf3 Nd4 29. Ne1 Bd7 30. a4 Be6 31. Ne2 Nxc2 32. Nxc2 Bxb3 33. Ne3 Bb4 34.
Nd5 Bxd5 35. exd5 a5 36. Nc1 Kf8 37. Ke2 Ke7 38. Nd3 Nxd3 39. Kxd3 Kd6 40. Kc4
f5 41. f3 Bc5 42. Rb1 Bb4 43. g4 f4 44. h4 e4 45. fxe4 f3 46. Kd3 Ke5 47. Ke3
Bc5+ 48. Kxf3 Ba3 49. d6 cxd6 50. Rb3 c2 51. Rxa3 c1=Q 52. Rd3 Qf1+ 0-1

ग्रांड मास्टर बनने की दिशा मे कड़ी मेहनत करते अनुभवी इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख का अनुभव और खेल की समझ किसी को भी प्रेरित करने मे सक्षम है वह फिलहाल 2.5/4 अंक पर खेल रहे है 

लंबे समय बाद खेल मे वापस लौटे फेनिल शाह भी अच्छी लय मे है और 2.5/4 अंक पर खेल रहे है  

अनुभवी केंडीडेट मास्टर भागवत भी इस बात केटलन सर्किट में तीन टूर्नामेंट खेलते नजर आएंगे 

12 वर्षीय अनुज श्रीवत्रि (1920) अच्छी लय में है और फिलहाल +2350 का प्रदर्शन कर रहे है

[Event "Montcada"]
[Site "?"]
[Date "2017.06.26"]
[Round "1.9"]
[White "Seanos Bernat"]
[Black "Anuj Shrivatri"]
[Result "0-1"]
[ECO "E69"]
[WhiteElo "2307"]
[BlackElo "1920"]
[Annotator "DELL"]
[PlyCount "93"]
[EventDate "2017.??.??"]

1. d4 g6 2. c4 Bg7 3. g3 Nf6 4. Bg2 O-O 5. Nc3 d6 6. Nf3 Nbd7 7. O-O e5 8. e4
c6 9. h3 Qb6 10. Re1 exd4 11. Nxd4 Re8 12. Nc2 Qc7 13. Rb1 a5 14. b3 Nc5 15.
Nd4 Nfd7 16. Be3 Nb6 17. Qd2 a4 18. Kh2 Bd7 19. Nc2 Be6 20. Bd4 axb3 21. axb3
f5 22. Bxg7 Qxg7 23. Nd4 fxe4 24. Nxe4 Nxe4 25. Rxe4 Bf7 26. Rxe8+ Rxe8 27. Nf3
Nc8 28. Ng5 Qf6 29. Rd1 Qe5 30. f4 Qe2 31. Qd4 h6 32. Ne4 Rxe4 33. Qxe4 Qxd1
34. f5 Qh5 35. g4 Qg5 36. Kg3 Qe7 37. fxg6 Be8 38. Qd3 Qe5+ 39. Kh4 Ne7 40. Be4
Nxg6+ 41. Bxg6 Qf6+ 42. Kg3 Bxg6 43. Qd2 Qe5+ 44. Kh4 Kg7 45. b4 d5 46. cxd5
cxd5 47. b5 0-1

 

नेशनल टीम स्पर्धा में ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती को हराकर सुर्खियों में आए अश्विन डेनियल ने यहाँ पहले ही राउंड में 2376 रेटेड से ड्रॉ करके अच्छी शुरुआत की  

इंटरनेशनल मास्टर बनने की तलाश में स्पेन आए देवर्षि मुखर्जी (2301) नें एक जीत और तीन ड्रॉ से बेहद सधी हुई शुरुआत की है । 

[Event "XXV OPEN INTERNACIONAL CIUTAT DE MONTCAD"]
[Site "Espai Cultural Kursaal, c. Mas"]
[Date "2017.06.29"]
[Round "4.10"]
[White "Debarshi, Mukherjee"]
[Black "Santos Latasa, Jaime"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "E46"]
[WhiteElo "2301"]
[BlackElo "2567"]
[PlyCount "73"]
[EventDate "2017.06.26"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]
[WhiteClock "0:20:40"]
[BlackClock "1:18:59"]

1. d4 Nf6 2. c4 e6 3. Nc3 Bb4 4. e3 O-O 5. Nge2 c6 6. a3 Ba5 7. Ng3 d5 8. Be2
Bxc3+ 9. bxc3 b6 10. cxd5 cxd5 11. c4 Ba6 12. cxd5 Bxe2 13. Qxe2 exd5 14. O-O
Nc6 15. Bd2 Qd7 16. a4 Rfe8 17. Qd3 h5 18. h3 g6 19. f3 Qd6 20. Ne2 Na5 21.
Bxa5 bxa5 22. Rfc1 Rac8 23. Kf2 Kg7 24. Rab1 Rxc1 25. Rxc1 Qb4 26. Rc7 Re7 27.
Rxe7 Qxe7 28. Qc3 Qb4 29. Qc6 h4 30. e4 dxe4 31. fxe4 Qd2 32. e5 Nh5 33. d5 Ng3
34. Qf6+ Kg8 35. Qd8+ Kg7 36. Qf6+ Kg8 37. Qd8+ 1/2-1/2

वुमेन इंटरनेशनल मास्टर तेजस्वनी सागर फिलहाल 2/4 बनाकर खेल रही है 

बार्सिलोना में आपको हेयर स्टाइल के नए नए तरीके देखने को मिलेंगे ! पर यह क्या यह तो किंग है ना ! 

शतरंज के पूरे बोर्ड और राजा को लिए हुए नन्हें सम्राट कुश भगत ! 

टूर्नामेंट में मुख्य निर्णायक अनुभवी इंटरनेशनल आर्बिटर डॉ जैयट्स व्लादिमीर है 

मोंटकाड़ा इंटरनेशनल के मुख्य आयोजक इंटरनेशनल मास्टर अर्तुरो विदार्ते केटलन सर्किट के अगले टूर्नामेंट के आयोजक विक्टर पोंट के साथ । 

भारतीय खिलाड़ी एक नजर में !

SNo   Name RtgI RtgN FED 1 2 3 4 5 6 7 8 9 Pts. Rk. K rtg+/- Group
4 GM Shyam Sundar M. 2535 0 IND 1 1 1 ½           3,5 2 10 4,60 Open A
13 GM Sundararajan Kidambi 2447 0 IND 1 ½ 0 ½           2,0 43 10 -10,90 Open A
19 IM Iniyan P 2392 0 IND 1 1 1 ½           3,5 5 10 13,40 Open A
20 IM Konguvel Ponnuswamy 2391 0 IND 1 1 ½ 1           3,5 6 10 9,60 Open A
27   Ojas Kulkarni 2351 0 IND 1 0 1 ½           2,5 36 10 -5,80 Open A
31   Dhulipalla Bala Chandra Prasad 2335 0 IND 1 0 1 1           3,0 16 20 0,60 Open A
33 FM Sadhwani Raunak 2328 0 IND 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0,0 103 20 0,00 Open A
36   Debarshi Mukherjee 2301 0 IND ½ 1 ½ ½           2,5 37 20 4,20 Open A
42   Sammed Jaykumar Shete 2267 0 IND 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0,0 104 20 0,00 Open A
45 AGM Fenil Shah 2252 0 IND 1 ½ ½ ½           2,5 29 20 15,20 Open A
46 IM Deshmukh Anup 2241 0 IND 1 ½ 0 1           2,5 33 10 2,80 Open A
53   Vantika Agrawal 2230 0 IND 1 0 1 ½           2,5 38 40 2,40 Open A
60 CM Bhagwat Vinod 2177 0 IND 0 1 0 0           1,0 89 20 -18,20 Open A
62 WIM Tejaswini Sagar 2160 0 IND 0 1 ½ ½           2,0 49 20 10,60 Open A
65   Abhilash Reddy M.L. 2133 0 IND 0 1 0 1           2,0 54 20 6,00 Open A
66 AGM Vardan Nagpal 2129 0 IND ½ 0 1 1           2,5 31 40 49,60 Open A
67   Likhit Chilukuri 2125 0 IND 0 1 1 0           2,0 44 20 11,00 Open A
72   Avdhoot Lendhe 2080 0 IND ½ ½ 0 1           2,0 47 40 46,40 Open A
76 WCM Sapale Saloni 2049 0 IND ½ 0 ½ ½           1,5 71 40 8,00 Open A
77   Gandhi Anish 2036 0 IND 0 1 0 1           2,0 66 20 8,20 Open A
78   Aishwin Daniel 2031 0 IND ½ 0 0 ½           1,0 82 40 -19,20 Open A
81   Chakravarthy Y V K 2006 0 IND 0 1 ½ 0           1,5 68 20 14,00 Open A
82 FM Purushothaman Thirumalai 2005 0 IND 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0,0 105 20 0,00 Open A
89   Anuj Shrivatri 1920 0 IND 1 ½ 0 ½           2,0 41 40 63,60 Open A
90   Meenal Gupta 1909 0 IND ½ 0 ½ 0           1,0 83 40 14,40 Open A
95   Mota Pankit 1872 0 IND 1 ½ 0 0           1,5 67 20 5,20 Open A
100   Niklesh Kumar Jain 1822 0 IND 0 ½ ½ ½           1,5 79 20 16,80 Open A
104   Aravind Babu L 1776 0 IND 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0,0 108 20 0,00 Open A
107   Jijo Joy 1647 0 IND 0 ½ 0 1           1,5 76 40 42,00 Open A
108 CM Bhagat Kush 1355 0 IND 0 1 0 0 0 0 0 0 0 1,0 87 40 -3,20 Open A

राउंड 5 की पेयरिंग !

Rd. Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
5 1 19   IM Iniyan P 2392   GM Vorobiov Evgeny E. 2591   1
5 2 4   GM Shyam Sundar M. 2535   FM Flick Antoine 2332   32
5 3 20   IM Konguvel Ponnuswamy 2391   IM Asis Gargatagli Hipolito 2505   7
5 9 16   IM Fernandez Fernando 2416 3   3   Dhulipalla Bala Chandra Prasad 2335   31
5 12 45   AGM Fenil Shah 2252   GM Peralta Fernando 2569   2
5 14 46   IM Deshmukh Anup 2241   GM Henriquez Villagra Cristobal 2532   5
5 15 53     Vantika Agrawal 2230   IM Oliva Castaneda Kevel 2498   9
5 16 14   IM Salinas Herrera Pablo 2438     Debarshi Mukherjee 2301   36
5 19 66   AGM Vardan Nagpal 2129     Ojas Kulkarni 2351   27
5 21 62   WIM Tejaswini Sagar 2160 2   2 GM Sundararajan Kidambi 2447   13
5 22 65     Abhilash Reddy M.L. 2133 2   2 IM Camarena Gimenez Rufino 2383   21
5 23 67     Likhit Chilukuri 2125 2   2   Henderson De La Fuente Lance 2365   25
5 28 72     Avdhoot Lendhe 2080 2   2 FM Gavilan Diaz Mario 2285   39
5 31 48   MK Ortega Serra Marc 2240 2   2   Anuj Shrivatri 1920   89
5 33 56   FM Ibanez Tarradellas Eduardo 2206 2   2   Gandhi Anish 2036   77
5 35 95     Mota Pankit 1872   FM Louis Thibault 2229   54
5 36 100     Niklesh Kumar Jain 1822     Sama Salinas Hector 2205   57
5 38 70     Jimenez Ruano Adrian 2093     Chakravarthy Y V K 2006   81
5 40 76   WCM Sapale Saloni 2049     Jijo Joy 1647   107
5 41 60   CM Bhagwat Vinod 2177 1   CM Advait Bagri 1698   106
5 43 64   MK Fernandez Pena Pedro Emilio 2134 1   1   Meenal Gupta 1909   90
5 46 97     Colome Rovira Oscar 1865 1   1   Aishwin Daniel 2031   78

 आप सभी फोटो निक्स क्लिक फोटोग्राफी पेज से या फिर चेसबेस इंडिया पेज पर देख सकते है !

निकलेश जैन