chessbase india logo

फीडे ग्रांड प्रिक्स : हरिकृष्णा ने चखा जीत का स्वाद

by निकलेश जैन - 17/05/2017

मॉस्को में चल रही फीडे ग्रांड प्रिक्स में भारत की एकमात्र उम्मीद ग्रांड मास्टर पी हरिकृष्णा नें आज अपने प्रसंशकों को खुसी मनाने का पहला मौका दिया उन्होने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर अच्छा प्रर्दशन करने की अपनी संभावनाओं को बल दिया है । इस जीत से अंतिम पायदान के समीप पहुँच चुके हरिकृष्णा को नया जीवन दान मिला है और वह 2.5/5 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर पहुँच गए है । अगले राउंड में उन्हे अब दिग्गज और अनुभवी बोरिस गेलफंड से मुक़ाबला करना है । उम्र के फासले को ध्यान में रखे तो आज युवा हरिकृष्णा के पास आगे बढ़कर अपनी वापसी सुनिश्चित करने का एक और मौका है । पढे यह लेख 

 

तू न थकेगा कभी ,तू न थमेगा कभी ,तू न मुड़ेगा कभी
कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ!
अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!

कवि हरिवंश राय बच्चन की यह पंक्तियाँ किसी भी खिलाड़ी के जीवन में प्रेरणा देने का काम करती है क्यूंकी खिलाड़ी का कार्य पिछले मैच के खराब और अच्छे प्रदर्शन को भूलकर आने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है और यह प्रक्रिया बिलकुल आसान नहीं होती । 

भारत के ग्रांड मास्टर पी हरीकृष्णा जिनके लिए उनके जीवन की पहली फीडे ग्रांड प्रिक्स में उनका शुरुआती चार राउंड में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक चल रहा था अंततः पांचवे राउंड में उन्होने इंग्लैंड के अनुभवी ग्रांड मास्टर माइकल एडम्स पर जीत दर्ज करते हुए कुछ हद तक वापसी की राह पकड़ ली है ।

[Event "FIDE Moscow Grand Prix 2017"]
[Site "Moscow"]
[Date "2017.05.16"]
[Round "5"]
[White "Harikrishna, Pentala"]
[Black "Adams, Michael"]
[Result "1-0"]
[ECO "D35"]
[WhiteElo "2750"]
[BlackElo "2747"]
[Annotator "TA"]
[PlyCount "101"]
[EventDate "2017.??.??"]

1. d4 Nf6 2. c4 e6 3. Nc3 d5 4. cxd5 exd5 5. Bg5 c6 6. e3 h6 7. Bh4 Be7 8. Bd3
Nbd7 {D35: Queen's Gambit Declined: Exchange Variation} 9. f3 {LiveBook: 3
Games} (9. Nge2 Nh5 10. Bxe7 Qxe7 11. Qd2 Nb6 12. f3 Bd7 13. O-O O-O 14. g4 Nf6
15. Ng3 Ne8 16. Rae1 {1-0 (43) Mamedyarov,S (2766)-Adams,M (2751) Sharjah 2017}
) 9... O-O 10. Nge2 b5 {The position is equal.} 11. O-O Nb6 12. Bf2 a5 $146 ({
Predecessor:} 12... b4 13. Na4 Nxa4 14. Qxa4 Bd7 15. Qc2 Qa5 16. Nc1 Qc7 17.
Nb3 Bd6 18. h3 {1-0 (48) Sieciechowicz,M (2462)-Jaroch,K (2241) Kowalewo
Pomorskie 2013}) 13. Ng3 b4 14. Nce2 c5 15. dxc5 Bxc5 16. Rc1 Nbd7 17. Nd4 Qb6
18. Re1 Re8 19. Bb1 a4 20. Qc2 Ra5 21. Nge2 Nf8 22. Nf4 Bd7 23. Nd3 Bd6 24. Bg3
Bxg3 25. hxg3 Rc8 26. Qd2 Rb8 27. g4 Ne6 28. Ne5 Rc5 29. Nxe6 Rxc1 30. Rxc1
Qxe6 31. Qd4 Qd6 32. Nd3 Ne8 (32... Be6 $142) 33. Rc5 $16 Rb5 (33... Bb5 $16 {
was necessary.}) 34. Rxb5 $18 Bxb5 35. Qxb4 Qa6 36. Nc5 Qc6 37. Bf5 Nf6 38. b3
axb3 39. Nxb3 $40 {White is out for blood.} ({White should play} 39. axb3 g6
40. Bc2) 39... g6 $16 {[#]} 40. Bb1 $1 Nd7 41. Kf2 Bc4 42. Na5 Qc7 (42... Qf6
$16) 43. Nxc4 $18 dxc4 44. a4 Nb6 45. Bc2 Nd5 46. Qd2 Qc6 (46... Nf6 $142 47.
Qc3 Nd7) 47. Be4 {White has a decisive advantage.} c3 {[#]} 48. Qd1 $1 ({
Don't go for} 48. Qxd5 $2 Qxd5 49. Bxd5 c2 $19) 48... Qb7 49. Kg1 (49. Bxd5
Qb2+ 50. Kg3 c2 $11) 49... c2 50. Qxc2 Qb4 51. Qb1 {Precision: White = 75%,
Black = 66%.} ({Inferior is} 51. Bxd5 Qe1+ 52. Kh2 Qh4+ 53. Kg1 Qe1+ 54. Kh2
Qh4+ 55. Kg1 Qe1+ $11) 1-0

यह जीत ना सिर्फ उनका हौसला बढ़ाएगी बल्कि उनकी इस ग्रांड प्रिक्स में अच्छा करने की अवसर को भी जिंदा रखने वाली साबित होगी । । पिछले कुछ महीनो में एडम्स के उपर यह उनकी लगतार तीसरी जीत है  और इस जीत से हरीकृष्णा जहां  2.5 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर पहुँच गए है वंही एडम्स 1 अंक के साथ अंतिम पायदान  पर । वैसे हमेशा राजा के प्यादे को चलकर शुरुआत करने वाले हरीकृष्णा नें आज रानी के प्यादे को चलकर एडम्स को चौंका दिया और 51 चालो में जीत दर्ज की । फिलहाल चीन के डिंग लीरेन और अजरबैजान के ममेद्यारोव 3.5 अंक के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर चल रहे है । चार खिलाड़ी 3 अंको पर तो 7 खिलाड़ी 2.5 अंको पर है मतलब साफ है की अगले चार राउंड बेहद महत्वपूर्ण होंगे और इनमें अच्छा कर हरीकृष्णा शीर्ष तीन में जगह बना सकते है।

 

पाँच राउंड के बाद की स्थिति 

Rk SNo Ti. Name FED Rtg Pts rtg+/-
1 4 GM Ding Liren CHN 2773 3,5 6,6
  5 GM Mamedyarov Shakhriyar AZE 2772 3,5 6,2
3 1 GM Vachier-Lagrave Maxime FRA 2795 3,0 -1,3
  6 GM Svidler Peter RUS 2755 3,0 2,1
  8 GM Grischuk Alexander RUS 2750 3,0 1,3
  13 GM Radjabov Teimour AZE 2710 3,0 8,1
7 2 GM Nakamura Hikaru USA 2786 2,5 -4,8
  3 GM Giri Anish NED 2785 2,5 -4,5
  7 GM Nepomniachtchi Ian RUS 2751 2,5 -5,3
  9 GM Harikrishna P. IND 2750 2,5 -2,5
  12 GM Gelfand Boris ISR 2724 2,5 2,5
  15 GM Tomashevsky Evgeny RUS 2696 2,5 2,2
  18 GM Hammer Jon Ludvig NOR 2621 2,5 8,1
14 14 GM Vallejo Pons Francisco ESP 2710 2,0 -2,3
  16 GM Hou Yifan CHN 2652 2,0 3,0
  17 GM Salem A.R. Saleh UAE 2633 2,0 3,9
17 11 GM Inarkiev Ernesto RUS 2727 1,5 -9,9
18 10 GM Adams Michael ENG 2747 1,0 -13,4

राउंड 6 की पेयरिंग 

Bo. No.   Name FED Rtg Pts. Result Pts.   Name FED Rtg No.
1 4 GM Ding Liren CHN 2773   3 GM Vachier-Lagrave Maxime FRA 2795 1
2 13 GM Radjabov Teimour AZE 2710 3   GM Mamedyarov Shakhriyar AZE 2772 5
3 8 GM Grischuk Alexander RUS 2750 3   3 GM Svidler Peter RUS 2755 6
4 2 GM Nakamura Hikaru USA 2786   GM Nepomniachtchi Ian RUS 2751 7
5 15 GM Tomashevsky Evgeny RUS 2696   GM Giri Anish NED 2785 3
6 12 GM Gelfand Boris ISR 2724   GM Harikrishna P. IND 2750 9
7 18 GM Hammer Jon Ludvig NOR 2621   2 GM Vallejo Pons Francisco ESP 2710 14
8 17 GM Salem A.R. Saleh UAE 2633 2   2 GM Hou Yifan CHN 2652 16
9 10 GM Adams Michael ENG 2747 1   GM Inarkiev Ernesto RUS 2727 11

 

निकलेश जैन


Contact Us