chessbase india logo

19वां दुबई ओपन : भारत के विदित बने सयुंक्त विजेता

by निकलेश जैन - 12/04/2017

भारत के बेहद प्रतिभाशाली युवा ग्रांड मास्टर विदित संतोष गुजराती नें दुबई में चल रहे 19वे दुबई  ओपन में मैच में 7 अंक बनाते हुए सयुंक्त विजेता का स्थान हासिल किया उन्होने इस टूर्नामेंट से पहले विश्व में 77वे स्थान की स्थिति से सुधार करते हुए 14 स्थानो की छलांग लगाई है । दुनिया भर के 42 देशो से 214 खिलाड़ियों नें इस बार दुबई ओपन में अपना दमखम दिखाया इनमे 42 ग्रांड मास्टर समेत कुल 117 टाइटल धारी खिलाड़ियों की मौजूदगी में विदित प्रतियोगिता के शुरुआत से ही बेहतर लय में नजर आए । विदित प्रतियोगिता में अपराजेय रहने वाले खिलाड़ी साबित हुए और उन्होने कुल 5 जीत और 4 ड्रॉ के साथ कुल 7 अंक जुटाये उनके साथ उनके साथ इंग्लैंड के गाविन जोन्स ,टर्की के मुस्तफा , इजिप्त के एडले अहमद  और दो अन्य खिलाड़ी भी 7 अंको पर रहे। 

हमेशा की तरह यह आयोजन दुबई के शतरंज और सांस्कृतिक क्लब में आयोजित हुआ 

और अगर ये कहे की दुनिया के सबसे बेहतरीन शतरंज क्लब यूएई में हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है  

विदित नें अपनी अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग में कुल 12 महत्वपूर्ण अंक की बढ़त दर्ज की और अब वह 2700 अंको के जादुई आंकड़े से सिर्फ 19 अंक दूर है ।

                         टाई ब्रेक के आधार पर इंग्लैंड के गाविन जोन्स दुबई ओपें कप के हकदार बने 

विदित के अलावा दूसरा सबसे प्रभावी किया 12 वर्षीय भारत की प्रतिभा 51 वे वरीय प्रग्गानंधा नें उन्होने 6.5 अंक बनाते हुए 14वां स्थान हासिल किया और 8 अंको की बढ़त के साथ ग्रांड मास्टर बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया

                           उनके अलावा के रत्नाकरण भी 6.5 अंक बनाकर 19वे स्थान पर रहे ।

कॉमन वैल्थ विजेता और दुबई ओपन के पूर्व विजेता अभिजीत गुप्ता लय में नजर नहीं आए और 6 अंको के साथ 22वे स्थान पर रहे ।

विश्व जूनियर कांस्य पदक विजेता सुनील नारायण 5.5 अंक बनाकर अपनी रेटिंग को 6 अंको तक बढ़ाने में सफल रहे । 9 राउंड के बाद हालांकि उन्हे 41वे स्थान से संतोष करना पड़ा ।

 भारत की दो प्रमुख महिला खिलाड़ी पद्मिनी और तनिया सचदेव खराब लय मे नजर आई और क्रमशः 5  और  4.5 अंक के साथ 80वे और 90 वे स्थान पर रही ।

तनिया के लिए इस बार दुबई ओपन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता  

फ़ाइनल रैंकिंग 

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  w-we K rtg+/-
1 7   GM Jones Gawain C B ENG 2671 7,0 0,0 50,5 43,5 6,0 2704 0,60 10 6,0
2 18   GM Yilmaz Mustafa TUR 2614 7,0 0,0 49,5 42,5 5,0 2731 1,57 10 15,7
3 8   GM Vidit Santosh Gujrathi IND 2670 7,0 0,0 47,0 40,0 5,0 2754 1,16 10 11,6
4 6   GM Iturrizaga Bonelli Eduardo VEN 2671 7,0 0,0 46,5 39,5 5,0 2735 0,90 10 9,0
5 22   GM Adly Ahmed EGY 2597 7,0 0,0 45,0 38,5 5,0 2674 1,11 10 11,1
6 17   GM Zhigalko Sergei BLR 2639 7,0 0,0 45,0 38,5 5,0 2652 0,42 10 4,2
7 10   GM Rakhmanov Aleksandr RUS 2665 7,0 0,0 42,5 36,0 5,0 2671 0,26 10 2,6
8 32   GM Fier Alexandr BRA 2562 6,5 0,0 49,0 42,0 4,0 2702 1,97 10 19,7
9 11   GM Amin Bassem EGY 2663 6,5 0,0 48,5 41,5 4,0 2651 0,18 10 1,8
10 29   GM Idani Pouya IRI 2573 6,5 0,0 46,0 39,0 4,0 2569 0,54 10 5,4
11 14   GM Oleksiyenko Mykhaylo UKR 2643 6,5 0,0 45,5 39,0 4,0 2637 0,24 10 2,4
12 25   GM Pantsulaia Levan GEO 2589 6,5 0,0 45,0 38,0 6,0 2603 0,45 10 4,5
13 12   GM Mareco Sandro ARG 2655 6,5 0,0 44,5 37,5 6,0 2626 -0,03 10 -0,3
14 51   IM Praggnanandhaa R IND 2447 6,5 0,0 44,5 37,5 5,0 2502 0,76 10 7,6
15 21   GM Mchedlishvili Mikheil GEO 2602 6,5 0,0 44,0 37,0 5,0 2602 0,32 10 3,2
16 16   GM Zhang Zhong SGP 2641 6,5 0,0 43,0 36,5 6,0 2561 -0,46 10 -4,6
17 4   GM Anton Guijarro David ESP 2679 6,5 0,0 42,0 36,0 5,0 2619 -0,38 10 -3,8
18 24   GM Indjic Aleksandar SRB 2589 6,5 0,0 40,0 33,5 5,0 2506 -0,24 10 -2,4
19 64   IM Rathnakaran K. IND 2383 6,5 0,0 36,5 29,5 6,0 2416 0,73 10 7,3
20 31   IM Santos Latasa Jaime ESP 2565 6,0 0,0 49,0 42,0 5,0 2640 1,21 10 12,1
21 28   GM Can Emre TUR 2578 6,0 0,0 47,5 40,5 3,0 2619 0,85 10 8,5
22 19   GM Gupta Abhijeet IND 2607 6,0 0,0 47,0 40,5 4,0 2549 -0,43 10 -4,3
23 2   GM Areshchenko Alexander UKR 2686 6,0 0,0 47,0 40,0 5,0 2637 -0,33 10 -3,3
24 1   GM Korobov Anton UKR 2695 6,0 0,0 46,5 39,5 5,0 2550 -0,69 10 -6,9
25 44   IM Salomon Johan NOR 2487 6,0 0,0 46,5 39,5 4,0 2583 1,35 10 13,5
26 34   GM Pichot Alan ARG 2556 6,0 0,0 45,5 38,5 5,0 2563 0,39 10 3,9
27 40   IM Xu Xiangyu CHN 2503 6,0 0,0 45,5 38,5 4,0 2582 1,18 10 11,8
28 49   IM Visakh N R IND 2464 6,0 0,0 44,5 37,5 4,0 2483 0,60 10 6,0
29 50   IM Shyaamnikhil P IND 2454 6,0 0,0 44,0 37,0 5,0 2433 0,34 10 3,4
30 23   GM Tari Aryan NOR 2597 6,0 0,0 43,5 37,5 5,0 2527 -0,50 10 -5,0

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन !!

SNo   Name Rtg FED 1 2 3 4 5 6 7 8 9 Pts. Rk. K rtg+/-
8 GM Vidit Santosh Gujrathi 2670 IND 1 1 1 ½ 1 ½ 1 ½   6,5 3 10 11,60
19 GM Gupta Abhijeet 2607 IND 1 1 ½ 1 0 1 ½ ½   5,5 22 10 -2,90
30 GM Lalith Babu M R 2571 IND 1 ½ 1 0 1 ½ 1 0   5,0 45 10 -5,40
35 GM Sunilduth Lyna Narayanan 2551 IND 1 1 ½ 1 0 1 0 1   5,5 19 10 9,60
38 IM Karthikeyan P. 2507 IND 1 ½ ½ 1 1 1 0 ½   5,5 26 10 2,50
41 GM Debashis Das 2501 IND 1 ½ 1 ½ ½ ½ 0 1   5,0 50 10 -2,50
42 IM Stany G.A. 2495 IND 1 ½ 1 0 ½ ½ 1 1   5,5 35 10 -2,80
45 GM Deepan Chakkravarthy J. 2483 IND 1 1 0 ½ 1 ½ 0 0   4,0 97 10 -8,80
47 GM Grover Sahaj 2473 IND 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0,0 208 10 0,00
49 IM Visakh N R 2464 IND ½ ½ 1 1 ½ 0 1 1   5,5 30 10 4,10
50 IM Shyaamnikhil P 2454 IND ½ 1 ½ 1 0 1 0 1   5,0 43 10 0,70
51 IM Praggnanandhaa R 2447 IND 1 1 0 1 0 1 ½ 1   5,5 23 10 7,60
53 IM Nitin S. 2432 IND 1 ½ 0 1 1 0 1 0   4,5 75 10 -3,20
55 IM Tania Sachdev 2429 IND 1 1 ½ ½ 0 ½ 0 ½   4,0 101 10 -7,00
56 IM Vignesh N R 2411 IND 1 1 ½ 1 1 0 ½ 0   5,0 40 10 17,50
57 IM Viani Antonio Dcunha 2410 IND 1 1 0 ½ 1 ½ 0 ½   4,5 74 10 -3,00
59 GM Laxman R.R. 2403 IND 1 0 ½ 1 1 ½ ½ 0   4,5 66 10 0,40
60 IM Padmini Rout 2400 IND 1 ½ 0 1 1 0 ½ 0   4,0 100 10 -8,20


आधिकारिक वैबसाइट  

आपका 

निकलेश जैन 

 

 

 

निकलेश जैन

 


Contact Us