chessbase india logo

एशियन ब्लिट्ज़:वैशाली -पदमिनी नें किया गौरान्वित

by निकलेश जैन - 22/05/2017

चीन में एशियन शतरंज का क्लासिकल वर्ग पूरा होते ही सम्पन्न हुआ एशियन ब्लिट्ज़ शतरंज भारत के लिए बेहद खास बन गया । भारत की बेहद प्रतिभाशाली आर वैशाली नें महिला वर्ग का स्वर्ण तो पदमिनी नें कांस्य पदक जीतते हुए देश भर को गर्व महसूस करने और खुशी मनाने का मौका दे दिया । पिछले कुछ समय से महिला शतरंज में भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन निखर कर सामने आ रहा है और देश को अब महिला वर्ग से भी मिलने वाले पदको की संख्या में इजाफा हुआ है और यह बेहद शुभ संकेत है भारतीय शतरंज के लिहाज से । बात करे पुरुष वर्ग में तो भारत के अरविंद चितांबरम सिर्फ टाईब्रेक के आधार पर दुर्भाग्य से कांस्य पदक जीतने से चूक गए और चौंथे स्थान पर रहे । 

(Asian Championships pictures by Lennart Ootes)

गर्व होता है जब भारत की ये दो बेटियाँ देश को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर गोरान्वित करती है 

प्रधान मंत्री कार्यालय नें भी वैशाली को स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी । यह एक अच्छी बात है की अब भारतीय शतरंज खिलाड़ियों की उपलब्धि को सरकार भी नोटिस करने लगी है ! खिलाड़ियों को तारीफ के कुछ शब्द भी उन्हे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते है । हालांकि भारत में क्रिकेट के आगे हर खेल को कमजोर आँका जाता है और भेदभाव भी होता पर धीरे धीरे ही सही वर्षो से जमी यह धूल हट तो रही है ! धन्यवाद प्रधान मंत्री जी !

 

वैशाली भारत के लिए दो पदक जीतकर सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी  

विदित नें क्लासिकल में कांस्य पदक जीता और बताया भी की अब उनका +2700 होना सिर्फ एक औपचारिकता है  

उनका विश्व कप के लिए जगह बनाना भी एक बड़ी उपलब्धि है उम्मीद है वह इस अवसर का लाभ उठाएंगे   

 

भारतीय युवा जिस तेजी से परिपक्व हो रहे है वो दिन दूर नहीं जब हम शतरंज ओलंपियाड का भी स्वर्ण भी भारत के नाम होगा 

अधिबन का प्रदर्शन भले थोड़ा फीका रहा पर उनका नजरिया बताता है की वह कभी हार नहीं मानने वाले 

फॉटोग्राफर लेनार्ट ओटेस की यह तस्वीर बताती ही की आखिरकार कैसे ब्लिट्ज़ में पूरा ध्यान सिर्फ बोर्ड पर होता है और समय जैसे रफ्तार से भागता है 


ब्लिट्ज़ में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन 

SNo   Name Rtg FED 1 2 3 4 5 6 7 8 9 Pts. Rk. Group
3 IM Padmini Rout 2362 IND 1 1 ½ 0 1 1 1 ½ 1 7,0 3 Women_Blitz
8 WGM Swati Ghate 2277 IND 0 0 1 1 1 0 ½ 0 1 4,5 26 Women_Blitz
10 WGM Kiran Manisha Mohanty 2249 IND 0 0 0 1 0 1 0 1 0 3,0 42 Women_Blitz
11 WGM Gomes Mary Ann 2241 IND 1 1 0 0 0 1 1 1 0 5,0 16 Women_Blitz
13 IM Mohota Nisha 2213 IND 1 1 ½ 0 0 0 1 0 0 3,5 35 Women_Blitz
14 WGM Soumya Swaminathan 2209 IND ½ 0 1 1 1 0 0 1 1 5,5 12 Women_Blitz
16 WIM Vaishali R 2203 IND 1 1 1 1 ½ 1 1 1 ½ 8,0 1 Women_Blitz
19 WIM Pratyusha Bodda 2186 IND 0 0 1 1 0 0 1 1 0 4,0 31 Women_Blitz
26 WIM Nandhidhaa Pv 2090 IND 0 0 1 ½ 1 1 0 0 0 3,5 38 Women_Blitz
7 GM Ganguly Surya Shekhar 2641 IND 0 1 1 0 1 1 1 0 0 5,0 22 Open_Blitz
10 GM Vidit Santosh Gujrathi 2610 IND 1 ½ 1 1 0 ½ 1 ½ 1 6,5 8 Open_Blitz
14 GM Adhiban B. 2564 IND 1 1 1 0 1 1 1 0 0 6,0 10 Open_Blitz
18 GM Sethuraman S.P. 2530 IND 1 1 0 0 1 0 0 1 1 5,0 25 Open_Blitz
19 GM Lalith Babu M R 2524 IND 1 0 1 ½ 1 1 0 1 1 6,5 7 Open_Blitz
22 GM Sandipan Chanda 2505 IND 0 1 1 0 1 1 0 0 1 5,0 24 Open_Blitz
26 GM Aravindh Chithambaram Vr. 2475 IND 1 0 ½ 1 ½ 1 1 1 1 7,0 4 Open_Blitz
41 GM Sengupta Deep 2348 IND 0 1 1 ½ 0 0 1 0 1 4,5 36 Open_Blitz
45 GM Karthikeyan Murali 2316 IND ½ 0 1 1 0 0 0 ½ 0 3,0 57 Open_Blitz

 

 

 

निकलेश जैन 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Contact Us