chessbase india logo

एशियन शतरंज - विदित और वैशाली को कांस्य पदक

by निकलेश जैन - 20/05/2017

भारत के लिहाज से एशियन महाद्वीप शतरंज स्पर्धा में  सबसे बड़ी खबर यह है की विदित नें विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है । निश्चित तौर पर पुरुष और महिला वर्ग में भारत का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था पर खेल में सभी परिणाम हमारे अनुसार नहीं आते अच्छी बात यह है की भारत के खाते में दो कांस्य पदक आए है  पुरुष वर्ग में विदित गुजराती नें तो महिला वर्ग में आर वैशाली नें कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है । पुरुष वर्ग में शीर्ष 10 में भारत से विदित के अलावा ग्रांड मास्टर सूर्या शेखर गांगुली कुल 3 खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब रहे तो महिला वर्ग में शीर्ष 10 में वैशाली के अलावा मैरी एन गोम्स ,पदमिनी राऊत और स्वाति घाटे जगह बनाने में कामयाब रही है । 

 

आज के मैच पर जिस पर सबकी नजरे लगी थी वह था यू यांगी और विदित के बीच होने वाला मैच वैसे तो 6 अंक पर 5 लोग थे पर विदित बेहतर टाईब्रेक के आधार पर विजेता बन सकते थे क्यूंकी सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले खिलाडी को ड्रॉ करने वाले खिलाड़ी पर वरीयता मिलती है और विदित 6 अंक वाले खिलाड़ियों मे 5 जीत के साथ सबसे उपर थे अतः जीतने पर उनके नाम 6 सीधी जीत होती और वह विजेता बन जाते पर मैच ड्रॉ रहा और और 6.5 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गए  ऐसे मे चीन के हाऊ वांग नें फिलीपींस के सदोर्रा को पराजित कर 7 अंको के साथ एशिया का सरताज होने का गौरव हासिल कर लिया वही चीन के ही बू ज़्हियांगी भी 7 अंक पर पहुँचकर दूसरे स्थान पर रहे ।

[Event "Asian Continental-ch Open 2017"]
[Site "Chengdu"]
[Date "2017.05.20"]
[Round "9"]
[White "Yu, Yangyi"]
[Black "Vidit, Santosh Gujrathi"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "C83"]
[WhiteElo "2743"]
[BlackElo "2687"]
[Annotator "TA"]
[PlyCount "57"]
[EventDate "2017.??.??"]

1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 a6 4. Ba4 Nf6 5. O-O Nxe4 6. d4 b5 7. Bb3 d5 8. dxe5
Be6 9. Qe2 Be7 10. c3 Nc5 11. Nbd2 O-O 12. Nd4 Nxd4 {C83: Open Ruy Lopez: 9 c3
Be7} 13. cxd4 Nxb3 14. Nxb3 {LiveBook: 3 Games} c5 {White is slightly better.}
15. Nxc5 Bxc5 16. dxc5 d4 17. Qe4 {[#]} Rc8 $146 ({Predecessor:} 17... f5 18.
Qf4 Qd5 19. Rd1 Rad8 20. b4 Qc4 21. Bd2 {1/2-1/2 (30) Svidler,P (2765)-Sokolov,
I (2689) Asnieres sur Seine 2006}) 18. Bd2 Re8 19. Rfc1 (19. b4 {with more
complications.} Bd5 20. Qf4 Bb7 21. Rfd1 Qd5 22. f3) 19... Qd5 20. Qxd5 Bxd5
21. Bf4 a5 22. h4 a4 23. Rd1 Rxc5 24. Rxd4 h5 25. Kh2 Be6 26. a3 Rc2 27. Rd2 $1
Rec8 28. Kg3 Kh7 29. Rad1 {Precision: White = 70%, Black = 76%.} 1/2-1/2

अन्य भारतीय खिलाड़ियो में बी अधिबन और सूर्य शेखर गांगुली 6 अंको के साथ क्रमशः 8वे और 9वे स्थान पर रहे

                              पूर्व विजेता सेथुरमन को इस बार 11वे स्थान से संतोष करना पड़ा 

और अरविंद चितांबरम को आज एक और हार का सामना करना पड़ा और वह 5.5 अंको के साथ 17वे  स्थान पर रहे । 

महिला वर्ग में वैशाली नें दिखाया दम 

भारत के लिए एशिया में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए वैशाली नें आज दिखाया की कम रेटिंग के बावजूद उनका खेल अब विश्व स्तर का हो चला है है । 17वी वरीयता प्राप्त वैशाली नें प्रतियोगिता की शुरुआत से जो लय पकड़ी वह अंत तक बनी रही । अंतिम राउंड में उन्होने जीत दर्ज करते हुए 6.5 अंको के साथ तीसरा स्थान और कांस्य पदक हासिल किया । 7.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक वियतनाम की किम फूंग और 7अंको के साथ  रजत पदक कजखस्तान की गुलिसखान नें हासिल किया । 

[Event "Asian Continental Chess Championships (O"]
[Site "ChengDu city Sichuan Province"]
[Date "2017.05.20"]
[Round "9.4"]
[White "Nguyen, Thi Thanh An"]
[Black "Vaishali, R."]
[Result "0-1"]
[ECO "A45"]
[WhiteElo "2280"]
[BlackElo "2272"]
[PlyCount "76"]
[EventDate "2017.05.12"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CHN"]
[WhiteClock "0:08:14"]
[BlackClock "0:22:19"]

1. d4 Nf6 2. g3 d5 3. Nf3 Bf5 4. Bg2 e6 5. O-O Nbd7 6. c4 c6 7. Nh4 Be4 8. cxd5
Bxg2 9. Kxg2 exd5 10. Nc3 Be7 11. Qd3 O-O 12. Nf5 Re8 13. Bg5 Bf8 14. Rad1 h6
15. Bc1 Re6 16. f3 Qa5 17. a3 Rae8 18. Rfe1 Nb6 19. Ne3 Nc8 20. Nf5 Ne7 21.
Nxe7+ R6xe7 22. Qf5 Re6 23. Kf1 Bxa3 24. g4 Bb4 25. Qd3 Qc7 26. Kg2 Bd6 27. Rh1
Bf4 28. h3 Bxc1 29. Rxc1 Qf4 30. Rc2 h5 31. Nd1 h4 32. Kf1 Ne4 33. Kg2 Ng3 34.
Re1 Re3 35. Nxe3 Rxe3 36. Qd1 Ne4 37. Kf1 Qh2 38. fxe4 Rg3 0-1

                                                  6 अंको के साथ मैरी गोम्स चौंथे ....  

...पदमिनी  सातवे स्थान पर रही 

...और स्वाति घाटे आठवे स्थान पर रही

Player overview for IND

SNo   Name Rtg FED 1 2 3 4 5 6 7 8 9 Pts. Rk. Group
5 GM Vidit Santosh Gujrathi 2687 IND ½ ½ 1 1 0 1 1 1 ½ 6,5 3 Open
7 GM Adhiban B. 2672 IND ½ ½ ½ 1 1 1 ½ 0 1 6,0 8 Open
8 GM Ganguly Surya Shekhar 2653 IND 1 1 ½ ½ ½ ½ ½ ½ 1 6,0 9 Open
9 GM Sethuraman S.P. 2633 IND 1 ½ ½ 1 0 1 1 0 ½ 5,5 11 Open
15 GM Aravindh Chithambaram Vr. 2588 IND 1 1 ½ ½ 1 ½ 0 ½ 0 5,0 17 Open
17 GM Sengupta Deep 2586 IND 1 ½ ½ 1 ½ 0 1 ½ ½ 5,5 13 Open
18 GM Karthikeyan Murali 2585 IND ½ 1 ½ ½ 1 0 1 ½ 0 5,0 21 Open
21 GM Sandipan Chanda 2575 IND ½ 1 ½ ½ ½ 1 0 ½ ½ 5,0 28 Open
25 GM Lalith Babu M R 2529 IND ½ 1 ½ ½ ½ 0 1 0 ½ 4,5 37 Open
54 GM Sriram Jha 2390 IND ½ ½ 0 ½ ½ 1 0 ½ ½ 4,0 53 Open
4 IM Padmini Rout 2380 IND 0 1 1 ½ 1 ½ 1 0 1 6,0 7 Women
6 WGM Soumya Swaminathan 2359 IND 1 ½ 1 ½ ½ 0 ½ 1 ½ 5,5 14 Women
10 WGM Gomes Mary Ann 2318 IND 1 1 0 1 0 1 1 ½ ½ 6,0 4 Women
16 WGM Swati Ghate 2280 IND ½ 0 ½ 1 0 1 1 1 1 6,0 8 Women
17 WIM Vaishali R 2272 IND 1 ½ 1 0 1 1 1 0 1 6,5 3 Women
18 WIM Pratyusha Bodda 2269 IND 1 ½ 0 0 1 1 0 0 ½ 4,0 34 Women
19 IM Mohota Nisha 2260 IND 1 ½ ½ ½ ½ 0 1 ½ 1 5,5 13 Women
22 WIM Nandhidhaa Pv 2252 IND 1 0 ½ 1 0 1 1 ½ 0 5,0 16 Women
29 WGM Kiran Manisha Mohanty 2160 IND 1 0 0 1 1 0 0 1 1 5,0 15 Women

 

निकलेश जैन